Author: Janta Updates

फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 19 अक्टूबर 2026। हरिद्वार शहर को सुंदर, सुव्यवस्थित एवं अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में शहर के विभिन्न मार्गों पर यातायात में बाधा उत्पन्न कर रहे अनुपयोगी विद्युत पोलों को हटाने की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में विद्युत विभाग की टीम द्वारा भगत सिंह चौक से शंकराचार्य चौक तक सड़क किनारे लगे लगभग 15 अनुपयोगी विद्युत पोलों को हटाया गया है। इसके साथ ही इन पोलों पर विभिन्न कंपनियों एवं केबल ऑपरेटरों द्वारा लगाए गए केबल/तारों को भी हटाने की कार्रवाई की जा रही है। अधिशासी अभियंता विद्युत दीपक…

Read More

विभागीय जांच में भ्रष्टाचार के आरोपों की पुष्टि के बाद कार्रवाई, SSP नवनीत सिंह की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत उठाया गया कदम। फुरकान अंसारी। हरिद्वार। भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए हरिद्वार पुलिस ने दो उपनिरीक्षकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की है। विभागीय जांच में भ्रष्टाचार से जुड़े आरोपों की पुष्टि होने के बाद कोतवाली गंगनहर में दोनों उपनिरीक्षकों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा अपराध संख्या 421/2026 दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, SSP हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देश पर मामले की जांच SP देहात के नेतृत्व में कराई गई थी।…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार। दशहरा पर्व पर मेला स्थलों और रावण दहन कार्यक्रमों के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगम यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए हरिद्वार यातायात पुलिस ने यातायात डायवर्जन प्लान जारी किया है। इसके तहत बीएचईएल के सेक्टर-1 व सेक्टर-4, ज्वालापुर के जटवाड़ा पुल, चमगादड़ टापू मैदान और मोतीचूर पार्किंग मैदान (दूधाधारी मैदान) के आसपास यातायात प्रतिबंध एवं पार्किंग की विशेष व्यवस्था निर्धारित की गई है। पुलिस ने वाहन चालकों और श्रद्धालुओं से निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। सेक्टर-4, बीएचईएल में यातायात व्यवस्था सेक्टर-4, बीएचईएल से…

Read More

फुरकान अंसारी। चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत जनपद चम्पावत के बनबसा स्थित एनएचपीसी हेलीपैड पहुंचे, जहां वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ और सूत की माला भेंट कर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने नशामुक्त देवभूमि उत्तराखंड के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से आयोजित ‘नशामुक्ति सद्भावना दौड़’ में प्रतिभाग किया। उन्होंने युवा बालक-बालिकाओं की दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और युवाओं से नशे के दुष्प्रभावों से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने बनबसा के पाटनी तिराहे…

Read More

शस्त्र पूजन एवं विजयादशमी उत्सव में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और सामाजिक समरसता का दिया संदेश; पूर्व जिला संघचालक रोहिताश्व कुँवर चौहान ने प्रभु श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का किया आह्वान। फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 18 अक्टूबर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस एवं विजयादशमी के पावन अवसर पर चाणक्य शाखा, हरिद्वार क्षेत्र की ओर से शस्त्र पूजन एवं भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। आर्यनगर कॉलोनी, नंदपुरी कॉलोनी और मयूर विहार कॉलोनी क्षेत्र में पूर्ण गणवेश में निकले स्वयंसेवकों ने अनुशासन, संगठनात्मक एकता और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश दिया। पथ संचलन में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों…

Read More

फुरकान अंसारी। रुड़की। रुड़की महानगर सेवादल एवं रुड़की ग्रामीण सेवादल के संयुक्त तत्वावधान में कन्हैया लाल डीएवी डिग्री कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में नवनिर्वाचित एनएसयूआई पदाधिकारियों के सम्मान में मलकपुर चुंगी स्थित कांग्रेस कार्यालय में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष आर्यन चौधरी, उपाध्यक्ष मयंक करनवाल, सह सचिव खुशी धीमान और कोषाध्यक्ष अंजली शर्मा सहित एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष मनीष परमार का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने सभी विजेताओं को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में रुड़की की वरिष्ठ समाजसेविका एवं पूर्व मेयर प्रत्याशी…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार। श्रवणनाथ नगर स्थित ब्रह्मात्म भवन की संस्थापिका श्रीमती मुन्नी चौहान के आकस्मिक निधन के उपरांत आश्रम में उनकी श्रद्धांजलि सभा एवं 13वीं का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उनके पुत्र मनोज कुमार मनोजानंद की रस्म पगड़ी की रस्म भी संपन्न हुई। उपस्थित लोगों ने दिवंगत मुन्नी चौहान को श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। श्रीमती मुन्नी चौहान, जिला सूचना कार्यालय में तैनात गीता राजपूत एवं वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोज मनोजानंद की माता थीं। उनके निधन से परिवार, पत्रकारिता जगत और परिचितों में शोक की लहर है। श्रद्धांजलि…

Read More

फुरकान अंसारी। चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को चम्पावत में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ नवनिर्मित सर्किट हाउस का लोकार्पण किया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री श्री अजय टम्टा भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने जनपद में लगभग 96 करोड़ रुपये की लागत की 16 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने विभिन्न संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने। मुख्यमंत्री ने कुल 95 करोड़ 99 लाख 98 हजार रुपये की लागत की 16 विकास योजनाओं की सौगात दी। इनमें 67 करोड़ 24 लाख 36 हजार रुपये की लागत की 11…

Read More

फुरकान अंसारी। देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। इस दौरान विश्वप्रसिद्ध ब्रिटिश संगीत समूह ‘द बीटल्स’ (The Beatles) पर आधारित अंतरराष्ट्रीय फिल्म परियोजना की शूटिंग उत्तराखण्ड में किए जाने के संबंध में चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि ‘क्लोवर’ (CLOVER) नाम से प्रस्तावित फिल्म परियोजना की शूटिंग फरवरी 2027 में ऋषिकेश स्थित ऐतिहासिक चौरासी कुटिया (बीटल्स आश्रम) में की जानी प्रस्तावित है। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि इस अंतरराष्ट्रीय फिल्म परियोजना का निर्देशन ऑस्कर पुरस्कार विजेता प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक सर सैम मेंडेस कर रहे हैं। सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट…

Read More

फुरकान अंसारी। देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता श्री अक्षय कुमार ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उत्तराखण्ड की फिल्म नीति, प्रदेश में फिल्म निर्माण की संभावनाओं तथा फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने के संबंध में चर्चा हुई। अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों मसूरी और लंढौर क्षेत्र में अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड देश के प्रमुख फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर चुका है। प्रदेश की नैसर्गिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, विविध भौगोलिक परिस्थितियां और फिल्म निर्माण के अनुकूल वातावरण…

Read More