विभागीय जांच में भ्रष्टाचार के आरोपों की पुष्टि के बाद कार्रवाई, SSP नवनीत सिंह की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत उठाया गया कदम।

फुरकान अंसारी।

हरिद्वार। भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए हरिद्वार पुलिस ने दो उपनिरीक्षकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की है। विभागीय जांच में भ्रष्टाचार से जुड़े आरोपों की पुष्टि होने के बाद कोतवाली गंगनहर में दोनों उपनिरीक्षकों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा अपराध संख्या 421/2026 दर्ज किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, SSP हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देश पर मामले की जांच SP देहात के नेतृत्व में कराई गई थी। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपों की पुष्टि होने के बाद संबंधित उपनिरीक्षकों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की गई।

हरिद्वार पुलिस ने इस कार्रवाई के माध्यम से स्पष्ट संदेश दिया है कि भ्रष्टाचार के मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही या पक्षपात बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून से ऊपर कोई नहीं है और दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस प्रशासन ने भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

Share.
Leave A Reply