फुरकान अंसारी।
हरिद्वार। श्रवणनाथ नगर स्थित ब्रह्मात्म भवन की संस्थापिका श्रीमती मुन्नी चौहान के आकस्मिक निधन के उपरांत आश्रम में उनकी श्रद्धांजलि सभा एवं 13वीं का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उनके पुत्र मनोज कुमार मनोजानंद की रस्म पगड़ी की रस्म भी संपन्न हुई। उपस्थित लोगों ने दिवंगत मुन्नी चौहान को श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
श्रीमती मुन्नी चौहान, जिला सूचना कार्यालय में तैनात गीता राजपूत एवं वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोज मनोजानंद की माता थीं। उनके निधन से परिवार, पत्रकारिता जगत और परिचितों में शोक की लहर है।
श्रद्धांजलि सभा में वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष रजनीकांत शुक्ला, वरिष्ठ पत्रकार मुमताज आलम खान, प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, वरिष्ठ पत्रकार एवं पूर्व पार्षद अनिरुद्ध भाटी, प्रेस क्लब महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल, वरिष्ठ पत्रकार दीपक नौटियाल, प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष संजय रावल, मनोज सैनी, श्रवण झा, जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष राकेश वालिया, नगर निगम पार्षद दीपक शर्मा, राहुल वर्मा (टीवी-100), पूर्व प्रेस क्लब महामंत्री प्रभाष भटनागर, राजकुमार, सुमित तिवारी, प्रतिभा वर्मा, नीलम सैनी, राधेश्याम, विद्या, लता, अशोक पांडे, संदीप सैनी, राजेश सैनी, सुनील पाल, गणेश भट्ट, अजय वर्मा, अश्विनी वर्मा, कमलेश, विशाल चंद्रा, कुलभूषण शर्मा, राहुल रोहल, अमित गुप्ता, अभिनव चौरासिया, निशा चौरासिया, अवधेश शिवपुरी, राजेश कुमार, राजवीर चौहान, भूपेंद्र सिंह, कमलेश शर्मा, निधि गोस्वामी, डेजी चौहान, अमर चौहान, संदीप लहरी, कुलदीप सिंह सागर, राजू अमर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इसके अलावा सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की उपनिदेशक श्रीमती अर्चना, जिला सूचना अधिकारी हरिद्वार रतीलाल शाह, नैनीताल के सूचना अधिकारी अहमद नदीम, पूर्व जिला सूचना अधिकारी प्रमोद चंद तिवारी, मुकेश पुच्छल, संजय शर्मा, विनेश सैनी, पिंकी, संजय संतोषी, दलबीर सिंह, श्याम सिंह, जयवीर सिंह, भानु प्रताप, अजब सिंह, सुभाष, बबली, सुमन, गौतम, सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय एवं सूचना कार्यालय के कर्मचारी भी शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। देहरादून स्थित सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के प्रधान सहायक अरुण तमोली सहित अन्य लोगों ने भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर कोतवाल कमल मुनि महाराज, घनश्यामपुरी महाराज तथा अन्य संत-महात्मा भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वरिष्ठ पत्रकार, परिजन, रिश्तेदार और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। सभी ने दिवंगत मुन्नी चौहान के प्रति अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की।


