Author: Janta Updates

फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 8 जुलाई, 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रेमनगर आश्रम हरिद्वार में आयोजित पूज्य मोरारी बापू की श्रीराम कथा के समापन समारोह में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज हरिद्वार की पावन धरा पर उन्हें अद्वितीय आध्यात्मिक सुख और आनंद की अनुभूति हो रही है। उन्होंने पूज्य मोरारी बापू का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका उत्तराखंड आगमन देवभूमि के लिए ईश्वर की विशेष कृपा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोरारी बापू केवल श्रीराम कथा के वाचक नहीं, बल्कि भगवान श्रीराम के आदर्शों, विचारों और जीवन-दर्शन के जीवंत संवाहक हैं, जिन्होंने विश्वभर में…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 08 जुलाई। ज्वालापुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चोरी की वारदात का चंद घंटों में खुलासा कर एक शातिर वाहन चोर को चोरी की गई स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, वाल्मीकि बस्ती निवासी आरग्य चंचल पुत्र भूपेंद्र चंचल ने अपनी स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (संख्या UK-08-P-5284) धर्मशाला के पास से चोरी होने की शिकायत कोतवाली ज्वालापुर में दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 489/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर वाहन चोरी की घटनाओं…

Read More

फुरकान अंसारी।  उत्तराखंड।श्री बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे आदि के संबंध में प्राप्त कथित अनियमितताओं की शिकायतों एवं प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखण्ड शासन ने मामले की गहन जांच के लिए तीन सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है।  समिति के अध्यक्ष आयुक्त गढ़वाल मंडल होंगे। समिति में प्रबंध निदेशक, एनएचएम संदीप तिवारी तथा कार्यालय महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के निदेशक (वित्त)  जगत सिंह चौहान सदस्य के रूप में शामिल किए गए हैं। सचिव पर्यटन धीराज सिंह गर्ब्याल द्वारा जारी आदेश के अनुसार समिति मंदिर में प्राप्त होने वाले…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 07 जुलाई 2026। हरिद्वार के लक्सर विधानसभा क्षेत्र में विधायक निधि के दुरुपयोग और वित्तीय अनियमितता का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें लक्सर विधायक के विधायक निधि से ग्राम दरगाहपुर में स्वीकृत एक सड़क निर्माण कार्य में भारी गड़बड़ी पाई गई है। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र द्वारा कराई गई स्थलीय जाँच में शिकायत पूरी तरह सही पाई गई है, जिसके बाद विभाग के संबंधित अधिकारियों, प्रभारी खंड विकास अधिकारी और लेखाकार को तत्काल स्पष्टीकरण और साक्ष्य प्रस्तुत करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। **क्या था पूरा मामला और शिकायत* प्राप्त जानकारी के…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार 07 जुलाई 2026।सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने अवगत कराया कि जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन में तथा एआरटीओ (प्रवर्तन) नेहा झा के नेतृत्व में जनपद हरिद्वार में लक्ज़री बसों के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान परिवहन कर अधिकारी मुकेश भारती, इंटरसेप्टर प्रभारी वरुणा सैनी, संभागीय निरीक्षक आनंद वर्धन एवं परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम द्वारा जनपद के विभिन्न स्थानों पर सघन वाहन जांच की गई।        अभियान के दौरान लक्ज़री बसों के परमिट, फिटनेस प्रमाणपत्र, बीमा, कर अदायगी, चालक के ड्राइविंग लाइसेंस तथा अन्य आवश्यक…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 07 जुलाई। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में मंगलवार को मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना एवं मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना 2026-27 के अंतर्गत प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के चयन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद, विकासखंड, न्याय पंचायत तथा नगर क्षेत्र स्तर पर गठित समितियों के माध्यम से चयन प्रक्रिया की कार्ययोजना तय की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि विद्यालय स्तर पर प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति गठित कर प्राथमिक चयन कराया जाए। निर्धारित पी-सेट मानकों के आधार पर छह आयु वर्गों…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 7 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश मीडिया सहसंयोजक विकास तिवारी के लगातार दूसरी बार थोक केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार लिमिटेड, हरिद्वार के निर्विरोध चेयरमैन निर्वाचित होने पर हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गाड़ोवाली में उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी ने किया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित चेयरमैन विकास तिवारी ने कहा कि क्षेत्रवासियों का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने स्वागत के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता के सहयोग और…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 07 जुलाई, 2026।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में सरकार के 5 वर्ष पूर्ण होने की उपलक्ष में ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण व जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत भगवानपुर विकासखंड सभागार में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में सेवा पखवाड़ा शिविर के साथ ही तहसील दिवस का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने बढ़ चढ़कर भागीदारी की गई जिसमें 1435 लोगों ने शिविर का लाभ उठाया तथा इस अवसर पर क्षेत्रवासियों द्वारा विभिन्न विभागों से सम्बंधित 40 समस्याए दर्ज करायी…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 6 जुलाई। आगामी कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के तहत सशस्त्र प्रशिक्षण केंद्र हरिद्वार में सोमवार को छह दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) ए.पी. अंशुमन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक कुंभ मेला डॉ. योगेंद्र सिंह रावत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंभ मेला आयुष अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक यातायात निशा यादव तथा अपर पुलिस अधीक्षक सशस्त्र प्रशिक्षण केंद्र अनुषा बडोला सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। एडीजी ए.पी. अंशुमन ने कहा कि कुंभ मेला विश्व का सबसे बड़ा आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार । दिनांक 6/7/2026 को थाना क्षेत्र लोकपाल कार्यालय मे दो पक्ष आपस में शोर शराबा कर लडाई झगडा कर रहे थे, आमदा फौजदारी पर उतारू हो गए व हो-हल्ला करने लगे।  जिनको अधि0/ कर्म0गण द्वारा काफी समझाय़ा बुझाया गया किन्तु यह नही माने और एक दूसरे को मरने- मारने पर उतारू हो गए। सभी हुड़दंग करने वाले 13 आरोपितों व्यक्तियों के विरूद्ध धारा 170 BNSS के अन्तर्गत कार्रवाई की गई। पुलिस टीम- 1-उ0नि0 देवेन्द्र सिंह चौहान  2-अ0उ0नि0 हरीश चन्द्र शाह  3-हे0का0गजेन्द्र राजपूत,  4- का0 मनीष,  5-का0ऋतेन्द्र, थाना 6- का0 प्रदीप की कार्रवाई।

Read More