फुरकान अंसारी। हरिद्वार/पौड़ी/14 जुलाई, 2026।हरेला पर्व के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को जनपद पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर विकासखंड स्थित मालाग्राम पहुंचकर सघन पौधरोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित उत्तराखंड का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने ‘श्री धन्वंतरि धाम हर्बल वर्ल्ड हिमालय’ का विस्तृत भ्रमण कर वहां संरक्षित दुर्लभ औषधीय वनस्पतियों, अनुसंधान गतिविधियों तथा आयुर्वेद आधारित नवाचारों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने परिसर स्थित ध्यान कुटी का भी निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने भ्रमण के दौरान उत्तराखंड की समृद्ध जैव विविधता, हिमालयी औषधीय वनस्पतियों और पारंपरिक आयुर्वेदिक ज्ञान के संरक्षण…
Author: Janta Updates
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 14 जुलाई 2026। 26 जुलाई 2026 (कारगिल विजय दिवस/शौर्य दिवस) के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जिला कार्यालय सभागार में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) जितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ कार्यक्रम की रूपरेखा, विभागवार जिम्मेदारियों एवं आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अपर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कार्यक्रम का आयोजन पूर्ण गरिमा, अनुशासन एवं राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ किया जाए। उन्होंने संबंधित विभागों को समयबद्ध रूप से सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 14 जुलाई 2026।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में मंगलवार को एनआईसी सभागार, जिला कार्यालय में हरिद्वार को भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने हेतु तैयार की गई कार्ययोजना (Action Plan) के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ कार्ययोजना के विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि हरिद्वार को ऐसा शहर बनाया जाए जहाँ कोई भी व्यक्ति मजबूरी में भीख मांगने को विवश न हो तथा जरूरतमंद लोगों को सम्मानजनक जीवन, आश्रय, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएं।…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 14 जुलाई 2026।आगामी कांवड़ मेला-2026 को सुरक्षित, स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन में मंगलवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की दो टीमों द्वारा बहादराबाद–कलियर कांवड़ पटरी मार्ग, भूपतवाला एवं दूधाधारी चौक क्षेत्र में स्थित होटलों, ढाबों, रेस्टोरेंट एवं स्थायी खाद्य स्टॉलों का सघन निरीक्षण किया गया। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने बताया कि कांवड़ मेले के दौरान विभाग द्वारा तीन चरणों में विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान के अंतर्गत खाद्य प्रतिष्ठानों में फूड लाइसेंस, फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड,…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 14 जुलाई 2026।भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जनपद के विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया है कि जनपद हरिद्वार की 01 जुलाई 2026 को अर्हता तिथि के आधार पर विशेष गहन पुनरीक्षण निर्वाचन नामावलियों के ड्राफ्ट रोल (आलेख्य प्रकाशन) का प्रकाशन किए जाने की जानकारी दी गई। इस…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 14 जुलाई 2026। नगर निगम हरिद्वार, तहसील प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने आज खड़खड़ी स्थित बैरागी धर्मशाला के सामने नानक चंद नामक व्यक्ति के आवास पर बने गोदाम में बड़ी छापेमारी करते हुए लगभग 5,000 किलोग्राम सिंगल यूज़ प्लास्टिक बरामद किया। मौके पर समस्त प्रतिबंधित प्लास्टिक को जब्त करते हुए संबंधित व्यक्ति पर ₹1,00,000 का चालान किया गया। नगर निगम को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि घाट क्षेत्र एवं आसपास के क्षेत्रों में पॉलीथीन और सिंगल यूज़ प्लास्टिक बेचने वाले छोटे विक्रेताओं को खड़खड़ी के किसी गोदाम से बड़े पैमाने पर…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 14 जुलाई 2026। खंड विकास अधिकारी आलोक गार्गेय ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी हरिद्वार के निर्देशों के क्रम में सेवा, सुशासन एवं समर्पण अभियान के अंतर्गत 17 जुलाई 2026 को विकास खंड खानपुर सभागार में प्रातः 10:00 बजे से बहुउद्देशीय शिविर एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभार्थियों को विभिन्न सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिकित्सा परीक्षण, परामर्श एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रदान की जाएंगी, ताकि आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी सुविधाओं का लाभ मिल…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 14 जुलाई 2026।कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों को गति प्रदान करने के उद्देश्य से मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने मंगलवार को हर की पैड़ी एवं रोड़ीबेलवाला क्षेत्र में संचालित तथा प्रस्तावित विभिन्न पुनर्विकास, आधारभूत संरचना विकास एवं सौंदर्यीकरण परियोजनाओं का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि आगामी कुम्भ मेला श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं बेहतर सुविधाओं के साथ संपन्न कराने के लिए इन परियोजनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिए कि कांवड़ मेला संपन्न होते ही सभी निर्माण कार्यों को युद्धस्तर पर संचालित किया जाए। निरीक्षण के दौरान मेलाधिकारी ने रोड़ीबेलवाला, दीनदयाल…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 14 जुलाई 2026। आगामी कांवड़ मेला-2026 को सुव्यवस्थित, सुगम एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद के सभी विभागों द्वारा युद्धस्तर पर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। कांवड़ मेले से संबंधित निर्माण, मरम्मत एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के कार्य तेजी से धरातल पर किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कांवड़ मेले से संबंधित सभी कार्य एवं व्यवस्थाएं 25 जुलाई तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कर ली जाएं, ताकि शिवभक्तों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। …
फुरकान अंसारी भगवानपुर। हरिद्वार पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत गौकशी करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने मौके से करीब 455 किलोग्राम गोमांस, गोवंशीय अवशेष, गौकशी के उपकरण, तीन मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर के नेतृत्व में कोतवाली भगवानपुर पुलिस एवं उत्तराखंड गोवंश संरक्षण स्क्वाड की संयुक्त टीम ने 13 जुलाई 2026 को मिली सूचना पर सिकरोड़ा गांव के पास बड़े खाले के पार…

