फुरकान अंसारी। शिवालिक नगर। नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर के नवनियुक्त नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह शिवालिक नगर स्थित सामुदायिक केंद्र में आयोजित किया गया। समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने नवनियुक्त सभासद पंकज चौहान, अवधेश राय, लज्जे राम शर्मा एवं सरिता नेगी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी ने किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सभी नवनियुक्त सभासदों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा…
Author: Janta Updates
फुरकान अंसारी। हरिद्वार/भगवानपुर। सिकंदरपुर स्थित हिन्दुस्तान पेट्रोलियम पंप पर हुई ₹9,500 की लूट का हरिद्वार पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई रकम में से ₹3,000, वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और 315 बोर का देशी तमंचा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, 24 सितंबर 2026 की रात दो युवक सिकंदरपुर स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचे और ₹40 का पेट्रोल भरवाया। इसके बाद उन्होंने कर्मचारी को ₹200 का नोट दिया। कर्मचारी द्वारा ₹160 वापस करने के दौरान आरोपियों ने उसके हाथ में रखी करीब ₹9,500…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार। एस0एस0पी0हरिद्वार के निर्देशन पर C.E.I.R पोर्टल के अन्तर्गत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आमजन के गुम हुये मोबाइल फोनो को लगातार तलाश करते हुये उन्हे वापस लौटाकर आमजनमानस की खुशियाँ लौटाई जा रही है । रानीपुर पुलिस द्वारा CEIR पोर्टल का व्यापक प्रचार प्रसार करते हुये उक्त पोर्टल के अन्तर्गत विभिन्न लोगो के गुम हुये मोबाइल फोन जिनके स्वामी फोन मिलने की आस छोड चुके थे, को पोर्टल के माध्यम से तलाश करते हुये अगल-अलग तिथियो में माह सितम्बर-2026 में करीब 02 लाख रूपये के कुल 10 मोबाइल फोन को उनके स्वामियो…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार। थाना पथरी क्षेत्र में एक युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने और धर्म परिवर्तन कराने के आरोप से जुड़े मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 26 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर गुर्जर बस्ती से काठा पीर जाने वाले मार्ग से हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार, 25 सितंबर 2026 को मध्य प्रदेश निवासी एक युवती ने थाना पथरी में शिकायत देकर कुछ व्यक्तियों पर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने तथा धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार। थाना सिडकुल क्षेत्र में तमंचे के बल पर बाइक, मोबाइल फोन और पर्स लूटने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से स्विफ्ट कार, आरसी, आधार कार्ड, पर्स और एक हजार रुपये बरामद किए हैं। घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस के अनुसार, 24 सितंबर 2026 को अन्नेकी हेतमपुर, रोशनाबाद निवासी पंकज कुमार ने थाना सिडकुल में शिकायत दर्ज कराई थी कि रानीपुर रो नदी के पास चार अज्ञात युवकों ने तमंचे के बल पर…
फुरकान अंसारी। रुड़की।ज्योतिष गुरुकुलम नवग्रह पीठ के संस्थापक अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त ज्योतिषाचार्य आचार्य रमेश सेमवाल महाराज के जन्मदिवस के अवसर पर रामनगर चौक स्थित होटल में भव्य अखिल भारतीय सनातन महाकुंभ का आयोजन किया गया,जिसमें धर्म,अध्यात्म,सनातन संस्कृति,ज्योतिष,वेद-वेदांत एवं भारतीय ऋषि परंपरा पर विशेष चर्चा हुई।कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए संत-महंत, महामंडलेश्वर, ज्योतिषाचार्य,विद्वान एवं सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ०रवींद्र पुरी महाराज ने की।उन्होंने सनातन धर्म की प्राचीनता,भारतीय संस्कृति और संत परंपरा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सनातन धर्म एक प्राचीन और अनंत परंपरा…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 27 सितंबर 2026। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में तथा मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र के नेतृत्व में जनपद हरिद्वार में राज्यसभा सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन 29 सितंबर से 1 अक्टूबर 2026 तक योगऋषि खेल परिसर, रोशनाबाद में किया जाएगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ 29 सितंबर को प्रातः 11:00 बजे राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी द्वारा किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि निदेशक युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल, उत्तराखण्ड देहरादून के निर्देशों के क्रम में जनपद स्तर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में अंडर-14 एवं अंडर-19 (बालक…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार। उत्तराखंड राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान, सिडकुल (हरिद्वार) में आयोजित “सेवा संकल्प अभियान–2026” कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर के अध्यक्ष श्री राजीव शर्मा जी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने जनभागीदारी, सेवा एवं नवाचार के विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री राजीव शर्मा जी ने कहा कि युवा शक्ति देश के विकास की सबसे बड़ी ताकत है। युवाओं में प्रतिभा, ऊर्जा और नवाचार की क्षमता है, जिसे सकारात्मक दिशा देकर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा सकती है। सेवा और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करते हुए प्रत्येक युवा…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 26 सितंबर। रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़क सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए चार महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों को मंजूरी मिली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीपुर विधायक आदेश चौहान के प्रस्ताव पर इन कार्यों के लिए कुल ₹3.41 करोड़ की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। स्वीकृत कार्यों के तहत शिवालिकनगर नगरपालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में सड़कों का चौड़ीकरण, डामरीकरण, पुनर्निर्माण और सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। इनमें वार्ड संख्या-2 में ₹99.42 लाख की लागत से करीब 4.5 किलोमीटर सड़क, शिवालिकनगर शिव मंदिर से चिन्मय डिग्री कॉलेज की ओर जाने वाले करीब 1 किलोमीटर मार्ग…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार 26 सितंबर 2026। उत्तराखंड में लगातार खराब मौसम और मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी रेड अलर्ट के मद्देनज़र चारधाम यात्रा को 27 सितंबर 2026 तक स्थगित कर दिया गया है। यह निर्णय उत्तराखंड राज्य आपातकालीन राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) और मौसम विभाग से प्राप्त पूर्वानुमान में प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। इसी को देखते हुए 26 सितंबर की दोपहर से 27 सितंबर 2026 तक चारधाम यात्रा अस्थायी रूप से रोक दी गई है। आयुक्त गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप द्वारा सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं…

