फुरकान अंसारी। हरिद्वार ,19.07. 2026 को पुलिस टीम ने मुखबिर खास द्वारा सूचना पर माहीग्रान मोहल्ला स्थित एक घर में दबिश देकर मौके से 800 किलो ग्राम भैंस वंशीय मांस व कटान उपकरण बरामद किये। मौके से दो आरोपीयों को गिरफ्तार कर कोतवाली रुड़की पर मुकदमा अपराध संख्या 310/ 26 धारा 3/11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम पंजीकृत कर नियम अनुसार कार्रवाई की जा रही है पुलिस टीम में शामिल 1-उ.नि. सुभाष चंद्र ज़ख्मोला 2-हेड कांस्टेबल विपिन 3-कांस्टेबल सुरेश तोमर की कार्रवाई।
Author: Janta Updates
फुरकान अंसारी।हरिद्वार,19/07/2026।मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन हरिद्वार ने 20 जुलाई को जनपद के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह आदेश जारी किए हैं। आदेश का उल्लंघन करने वाले संबंधित संस्थानों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
फुरकान अंसारी।हरिद्वार,19 जुलाई । उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की सहमति एवं निर्देशन पर कांग्रेस के हरिद्वार जिला अध्यक्ष बालेश्वर सिंह ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए जुल्फुकार अंसारी को हरिद्वार जिला कांग्रेस कमेटी का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।जिला अध्यक्ष बालेश्वर सिंह ने कहा कि जुल्फुकार अंसारी लंबे समय से पार्टी के समर्पित, सक्रिय एवं मेहनती कार्यकर्ता रहे हैं। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, जनसेवा और सक्रिय भूमिका को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि जुल्फुकार अंसारी अपने दायित्व का पूरी निष्ठा…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार 19 जुलाई 2026। आगामी कांवड़ मेले को सुगम, सुव्यवस्थित और सुरक्षित ढंग से संचालित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में आज जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के सख्त निर्देशों के अनुपालन में पंतद्वीप पार्किंग क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई के तहत क्षेत्र से भारी मात्रा में अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। *संयुक्त टीम द्वारा की गई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई* अधिशासी अभियंता सिंचाई खुशवंत सिंह चौहान ने अवगत कराया कि गत दिवस जिलाधिकारी द्वारा पतंदीप पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया गया था।…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 19 जुलाई 2026। आगामी कांवड़ मेला-2026 को सुव्यवस्थित, सुगम एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सम्बंधित विभागों को की जाने वाली तैयारियां एवं व्यवस्थाओं को हर हाल में 25 जुलाई तक पूर्ण करने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी के दिए गए निर्देशों के अनुपालन में संबंधित विभागों द्वारा कांवड़ पटरी मार्ग एवं पार्किंग स्थलों पर उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किए जा रहे है। *कांवड़ पटरी मार्ग पर संबंधित विभागों द्वारा किए जा रहा झाड़ी कटान एवं मरम्मत कार्य* …
फुरकान अंसारी। हरिद्वार 19 जुलाई 2026। मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश का अनुमान जताते हुए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया है। मौसम की इस गंभीर चेतावनी और नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा निर्देश जारी करते हुए कल सोमवार दिनांक 20 जुलाई 2026, को ज़िला मुख्यालय/कलेक्टर सभागार में आयोजित होने वाले साप्ताहिक ‘जनता मिलन / जन सुनवाई’ कार्यक्रम को स्थगित /निरस्त कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए अनावश्यक यात्राओं से बचें, सुरक्षित स्थानों पर रहें और किसी…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार,19/07/2026। सावन के पावन माह में हरिद्वार पुलिस ने आमजन को बड़ी राहत देते हुए 205 खोए हुए मोबाइल फोन उनके मालिकों को वापस सौंपे। बरामद मोबाइलों की कुल बाजार कीमत 46 लाख रुपये से अधिक बताई गई है। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई और उन्होंने हरिद्वार पुलिस के इस जनहितकारी प्रयास की सराहना की। एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में थाना सिडकुल पुलिस ने उत्तराखंड सहित विभिन्न राज्यों से मोबाइल फोन रिकवर किए। थाना सिडकुल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसएसपी नवनीत सिंह और अन्य पुलिस अधिकारियों ने…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देशन में नगर कोतवाली पुलिस ने आईसीआईसीआई बैंक से जुड़े करीब 50 लाख रुपये के हाई-प्रोफाइल बैंक फ्रॉड का खुलासा करते हुए एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने फर्जी आधार कार्ड के जरिए खाताधारक के नाम पर नया डेबिट कार्ड बनवाकर लाखों रुपये की निकासी की और उससे ज्वेलरी, प्लॉट व स्कूटी खरीदी। पुलिस के अनुसार, आईसीआईसीआई बैंक की पुराना रानीपुर मोड़ शाखा के प्रबंधक अपूर्व दुबे ने बैंक खाते से करीब 50 लाख रुपये के संदिग्ध लेन-देन की शिकायत दर्ज कराई थी। जांच में पता…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार। आगामी कांवड़ मेला-2026 एवं कलियर उर्स मेले को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से कोतवाली कलियर पुलिस द्वारा क्षेत्र में व्यापक सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। दिनांक 19.07.2026 को थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों, क्षेत्र में निवास कर रहे बाहरी व्यक्तियों तथा बाहर से आने-जाने वाले जायरीनों का सत्यापन किया गया। इस दौरान उनकी पहचान एवं गतिविधियों का सत्यापन करते हुए आवश्यक जानकारी एकत्र की गई।
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 19 जुलाई । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देशानुसार जनपद में अपराधियों, संदिग्ध व्यक्तियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत कोतवाली लक्सर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। दिनांक 18.07.2026 को रात्रि गश्त एवं चेकिंग के दौरान लक्सर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 02 व्यक्तियों को अवैध चाकू के साथ हिरासत में लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ एवं परिस्थितियों के आधार पर दोनों आरोपी थाना क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस टीम की सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई से समय रहते दोनों…

