फुरकान अंसारी।
हरिद्वार 03 अक्टूबर 2026।जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, हरिद्वार के अंतर्गत नारसन ब्लॉक में ‘ब्लॉक प्रतिनिधि’ का एक पद रिक्त है, जिसे मानदेय के आधार पर भरा जाना है।
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी विंग कमांडर डाॅ. सरिता पंवार (सेवानिवृत्त) ने बताया कि उक्त पद के लिए उत्तराखंड के मूल निवासी एवं नारसन ब्लॉक के निवासी पूर्व सैनिक, जिनकी रैंक हवलदार से सूबेदार तथा समकक्ष रैंक तक हो, आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी सूचना प्रकाशित होने की तिथि से सात कार्य दिवसों के भीतर अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदक की आयु 55 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। साथ ही आवेदक की चिकित्सा श्रेणी SHAPE-1 तथा चरित्र श्रेणी Exemplary होना आवश्यक है।
पद से संबंधित अन्य विस्तृत जानकारी तथा आवेदन प्रक्रिया के संबंध में इच्छुक पूर्व सैनिक जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, हरिद्वार से संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Share.
Leave A Reply