फुरकान अंसारी।
अवैध पशु कटान के खिलाफ पिरान कलियर पुलिस की कार्रवाई, 230 किलो मांस बरामद, ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई, दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।
हरिद्वार। ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस द्वारा अवैध पशु कटान एवं पशु क्रूरता के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पिरान कलियर थाना पुलिस और गौवंश संरक्षण स्क्वाड गढ़वाल रेंज की संयुक्त टीम ने कलियर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए करीब 230 किलोग्राम भैंसवंशीय पशु मांस और कटान के उपकरण बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 2 अक्टूबर 2026 को संयुक्त टीम कलियर क्षेत्र में गौवंश तस्करी, अवैध पशु कटान और पशु क्रूरता की रोकथाम के लिए गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम इमाम साहब की दरगाह के निकट पहुंची, जहां एक घेर में दो व्यक्ति कथित रूप से बिना लाइसेंस अवैध रूप से पशु कटान करते पाए गए।
पुलिस टीम को देखकर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। तलाशी के दौरान मौके से करीब 230 किलो भैंसवंशीय पशु मांस तथा पशु कटान में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए। बरामद उपकरणों में एक कुल्हाड़ी, दो छुरी और एक सुवा शामिल हैं।
पुलिस ने मामले में मु0अ0सं0 244/2026 के तहत धारा 11(1)(ठ) पशु क्रूरता निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
नामजद आरोपी
1, निवासी वार्ड नंबर-01, कलियर, हरिद्वार।
2. निवासी मोहल्ला कस्साबान, ज्वालापुर, हरिद्वार।
पुलिस टीम
निरीक्षक शरद सिंह, हेड कांस्टेबल सुनील सैनी, हेड कांस्टेबल पूरन सिंह दानू, कांस्टेबल बृजकिशोर, कांस्टेबल राजेन्द्र, कांस्टेबल प्रवीन कुमार, महिला कांस्टेबल लखमीरी तथा उत्तराखंड गोवंश संरक्षण गढ़वाल परिक्षेत्र रोशनाबाद से कांस्टेबल प्रकाश मनराल एवं थाना कलियर से कांस्टेबल प्रदीप सिंह शामिल रहे।


