फुरकान अंसारी।
हरिद्वार। कोतवाली बहादराबाद क्षेत्र में शराब के नशे में वाहन चलाकर राहगीरों एवं महिलाओं से अभद्रता करने की सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सफेद रंग की वैगनआर कार संख्या DL3CBC9887 को रोककर उसमें सवार युवकों को थाने लाया।

पुलिस द्वारा युवकों का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें चिकित्सकीय जांच के दौरान शराब का सेवन किए जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद शराब के नशे में वाहन चलाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने के मामले में मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 सहित अन्य सुसंगत धाराओं के तहत नियमानुसार कार्रवाई की गई।

पुलिस ने उक्त वैगनआर कार को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया और नियमानुसार चालान की कार्रवाई की।

पुलिस कार्रवाई के दौरान युवकों ने अपने कृत्य के लिए हाथ जोड़कर माफी मांगी और भविष्य में इस प्रकार की गलती दोबारा न करने का आश्वासन दिया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशे में वाहन चलाने और सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

Share.
Leave A Reply