Author: Janta Updates

जर्मनी के GSI/FAIR में हुआ अध्ययन, पहली बार सुपरहैवी तत्व सीबोर्गियम के यौगिक में रासायनिक बंध की मजबूती का लगाया गया अनुमान। फुरकान अंसारी। रुड़की, 22 अक्टूबर। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रुड़की के शोधकर्ताओं ने सुपरहैवी तत्वों के रासायनिक गुणों को समझने की दिशा में एक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय शोध में योगदान दिया है। जर्मनी के डार्मस्टाट स्थित GSI/FAIR में शोधकर्ताओं के नेतृत्व में किए गए इस अध्ययन में पहली बार सुपरहैवी तत्व सीबोर्गियम (Sg), जिसका परमाणु क्रमांक 106 है, के एक यौगिक में रासायनिक बंध की मजबूती का आकलन किया गया। शोध के निष्कर्षों से पता चला कि सीबोर्गियम और…

Read More

धामी सरकार का बड़ा फैसला: स्कूल के रूप में मान्यता प्राप्त मदरसों पर लागू होंगे शिक्षा विभाग के नियम। फुरकान अंसारी। देहरादून, 21 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड में स्कूल के रूप में मान्यता प्राप्त मदरसों में अब शुक्रवार के बजाय रविवार को साप्ताहिक अवकाश होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने इन संस्थानों में शिक्षा विभाग और उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के निर्धारित नियमों का पालन अनिवार्य किया है। सरकार का कहना है कि सभी बच्चों को आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण और राष्ट्रीय पाठ्यक्रम के अनुरूप शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शैक्षिक व्यवस्था में एकरूपता सुनिश्चित की जा…

Read More

पुलिस में करीब 1,600 रिक्त पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया, थानों का वार्षिक बजट होगा दोगुना। फुरकान अंसारी। देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पुलिस लाइन, देहरादून में पुलिस स्मृति दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा में पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों की महत्वपूर्ण भूमिका है। पिछले एक वर्ष में देशभर में 154 जवानों ने कर्तव्य पालन के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया, जिनमें उत्तराखण्ड पुलिस के उपनिरीक्षक…

Read More

फुरकान अंसारी। देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को देहरादून स्थित द टॉसब्रिज स्कूल में आयोजित संस्कार दिवस एवं स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं उपस्थित अतिथियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संस्कार दिवस केवल विद्यालय की स्थापना का उत्सव नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपराओं और जीवन मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराने का अवसर भी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक रूप से सफल बनाना नहीं, बल्कि उन्हें एक अच्छा इंसान बनाना भी है। ज्ञान…

Read More

प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता कर भाजपा सरकार पर लगाए आरोप, सीबीआई जांच और एसआईआर प्रक्रिया पर भी उठाए सवाल। फुरकान अंसारी। हरिद्वार। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक बुधवार को हरिद्वार पहुंचीं। देवपुरा स्थित प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय मिलने तक कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। पार्टी इस मुद्दे को सड़क से लेकर संसद तक उठाएगी। अंकिता भंडारी मामले में भाजपा सरकार पर लगाए आरोप रागिनी नायक ने भाजपा सरकार पर अंकिता भंडारी हत्याकांड…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार। पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत कनखल पुलिस ने जगजीतपुर क्षेत्र में लड़ाई-झगड़ा और हुड़दंग करने के आरोप में तीन युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेश, पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कनखल के नेतृत्व में पुलिस द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत शराब तस्करों, वारंटियों, हिस्ट्रीशीटरों, वांछित एवं इनामी आरोपियों के साथ-साथ हुड़दंग करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 21 अक्टूबर 2026। ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में राज्य सरकार की योजनाएं सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी की एक प्रेरणादायक मिसाल हरिद्वार जनपद के बहादराबाद विकासखंड के लालढांग क्षेत्र स्थित चमारिया गांव निवासी श्रीमती भारती रावत हैं, जिन्होंने मुर्गी पालन व्यवसाय को अपनी आजीविका का मजबूत माध्यम बनाया है। रिप (रूरल एंटरप्राइज एक्सेलेरेशन प्रोजेक्ट) परियोजना के तहत वित्तीय सहायता…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार 21 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में जनपद हरिद्वार को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने तथा आगामी कुंभ मेले के दृष्टिगत श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र के नेतृत्व में आज हरकी पौड़ी से विशेष स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान में श्रीगंगा सभा, नगर निगम एवं विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।         विशेष स्वच्छता अभियान का मुख्य उद्देश्य गंगा…

Read More

पुलिस लाइन रोशनाबाद स्थित शहीद स्मारक पर एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में आयोजित हुआ श्रद्धांजलि कार्यक्रम, सेरेमोनियल गार्द ने दी शोक सलामी‌। फुरकान अंसारी। हरिद्वार। शहीद दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन रोशनाबाद स्थित शहीद स्मारक पर हरिद्वार पुलिस के जवानों और अधिकारियों ने कर्तव्य पालन के दौरान अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में शहीद जवानों को पुष्पचक्र एवं पुष्प अर्पित कर उनके अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान को याद किया गया। कार्यक्रम के दौरान विगत एक वर्ष में शहीद हुए पुलिसकर्मियों के नामों…

Read More

फुरकान अंसारी। रुड़की।भगवान वाल्मीकि रामलीला कमेटी द्वारा लालकुर्ती में रावण-हनुमान संवाद की लीला का मंचन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मेयर गौरव गोयल द्वारा फीता काटकर किया गया।रावण-हनुमान संवाद के दौरान अहंकार में डूबा रावण अपने शक्तिशाली योद्धा होने पर गर्व करता है और हनुमान जी से युद्ध करने लगता है।इस दृश्य पर पूरा पंडाल जय श्रीराम के नारों से गूंज उठता है।अतिथि के रूप में बोलते हुए पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि अहंकार का सदैव नाश होता है।अधर्म और बुराई कभी जिंदा नहीं रहती,इसलिए सत्य,धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलकर हमें भगवान श्रीराम के आदर्श का…

Read More