फुरकान अंसारी।
हरिद्वार। पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत कनखल पुलिस ने जगजीतपुर क्षेत्र में लड़ाई-झगड़ा और हुड़दंग करने के आरोप में तीन युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेश, पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कनखल के नेतृत्व में पुलिस द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत शराब तस्करों, वारंटियों, हिस्ट्रीशीटरों, वांछित एवं इनामी आरोपियों के साथ-साथ हुड़दंग करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में 21 अक्टूबर 2026 को कनखल पुलिस ने जगजीतपुर क्षेत्र में लड़ाई-झगड़ा एवं हंगामा करने के मामले में तीन व्यक्तियों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170 के तहत हिरासत में लिया।

हिरासत में लिए गए आरोपी

पुलिस टीम

इस कार्रवाई में अपर उपनिरीक्षक ललित मोहन, हेड कांस्टेबल प्रमोद शर्मा और कांस्टेबल सुनील चौहान शामिल रहे।

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई जारी रहेगी।

Share.
Leave A Reply