Author: Janta Updates

हरिद्वार 21 मार्च 2026।भारत सरकार के सचिव, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) मनीष भारद्वाज ने जनपद हरिद्वार में आपदा प्रबंधन के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा के लिए जिला आपदा प्रबंधन सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में जिला प्रशासन, पुलिस, सिंचाई, स्वास्थ्य, नगर निगम सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।       समीक्षा बैठक के दौरान सचिव भारद्वाज ने कहा कि हरिद्वार जनपद आपदा की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील क्षेत्र है। यहां कुंभ, कांवड़ मेला एवं अन्य धार्मिक आयोजनों के दौरान वर्षभर करोड़ों श्रद्धालुओं का आगमन होता है। ऐसे में स्थानीय…

Read More

 फुरकान अंसारी, संवाददाता।हरिद्वार। ईद-उल-फितर के पावन अवसर को लेकर ईदगाह ज्वालापुर में तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। खराब मौसम और लगातार हो रही पूरा दिन रिमझिम बारिश के बावजूद ईदगाह कमेटी द्वारा व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई है।सदर हाजी जमशेद खान के नेतृत्व में पूरी टीम ने ईदगाह परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया। विशेष रूप से रात्रि के समय भी परिसर की निगरानी की गई, ताकि नमाज अदा करने आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। बारिश के चलते परिसर में कहीं पानी जमा न हो,…

Read More

उत्तराखंड सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नैनीताल जनपद के एमबी इंटर कॉलेज, हल्द्वानी में शनिवार, 21 मार्च को एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर आयोजित जनसभा में मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह प्रतिभाग करेंगे।  रक्षा मंत्री के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम एवं आयोजन की तैयारियों के दृष्टिगत मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को हल्द्वानी पहुंचे। उन्होंने सर्किट हाउस, काठगोदाम में अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में आयुक्त कुमाऊं मंडल श्री…

Read More

हरिद्वार 20 मार्च 2026।जिला शिक्षा अधिकारी (प्रा०शि०) अमित कुमार चन्द ने अवगत कराया है कि प्रधानाध्यापिका राजकीय प्राथमिक विद्यालय अजीतपुर, बहादराबाद के सम्बंध में मीडिया में प्रसारित समाचार से यह तथ्य प्रकाश में आया है कि उनके द्वारा विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों से मध्याहन् भोजन योजना के लिए लकड़ियाँ ढुलाई का कार्य कराया गया, जिसका जिलाधिकारी द्वारा तत्काल संज्ञान लिया गया है,इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है।     उन्होंने अवगत कराया है कि प्रधानाध्यापिका द्वारा छात्रों से लकड़ी ढुलाई का कार्य कराया गया है जो कि बाल श्रम (निषेध एवं विनियमन) अधिनियम 1986 (संशोधित…

Read More

फुरकान अंसारी, संवाददाता। हरिद्वार, 20 मार्च 2026। ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एसएसपी हरिद्वार द्वारा सभी पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी अधिकारी पूर्ण सतर्कता के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहेंगे। मुख्य निर्देश इस प्रकार हैं: सभी थाना प्रभारी नमाज एवं पर्व के दौरान सरकारी वाहन के साथ लगातार अपने क्षेत्र में राउंड पर रहेंगे। ईदगाह एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में लगातार…

Read More

मेलाधिकारी ने इन परियोजनाओं पर कार्य अविलंब प्रारंभ करने के दिए निर्देश। फुरकान अंसारी, संवाददाता। हरिद्वार, 20 मार्च 2026।हरिद्वार में अगले वर्ष आयोजित होने वाले कुम्भ मेला 2027 की तैयारियों के तहत अवस्थापना तंत्र के तेजी से विकास, श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार तथा सुरक्षा के लिए निगरानी एवं नियंत्रण की आधुनिक व्यवस्थाएं विकसित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिनसे जुड़ी परियोजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारने की कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार ने हरिद्वार में कुम्भ मेला के नए कमांड एवं कंट्रोल सेंटर भवन (सीसीआर-2) की परियोजना के साथ ही…

Read More

फुरकान अंसारी, संवाददाता। हरिद्वार। कनखल स्थित निर्मल संतपुरा आश्रम में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य की प्रेरणा से प्रेरित होकर पूर्व राज्य मंत्री रकित वालिया व ब्लॉक अध्यक्ष जतिन हांडा के नेतृत्व में बैरागी कैंप वार्ड नंबर-30 से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी रहे देवराज सैनी उर्फ देवा ने अपने कई समर्थकों के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के सम्मुख कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने वालों में रवि राज सिंह, विजय, सन्नी, संजय, शिवम, छोटू, विमल, संजय रावत, मिथुन, गुलशन शर्मा, अजीत, सौरभ, राकेश, अमन, राजू, गौरव, प्रमोद, महेश, राजेंद्र आदि शामिल हैं। इस अवसर पर पूर्व विधायक रामयश…

Read More

फुरकान अंसारी, संवाददाता। हरिद्वार, 20 मार्च 2026।प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी हरिद्वार, मुकेश प्रसाद रयाल ने अवगत कराया है कि जिला सेवायोजन कार्यालय, हरिद्वार के परिसर में आगामी 25 मार्च 2026 को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार मेले में जनपद हरिद्वार स्थित सिडकुल की औद्योगिक इकाई किरबी बिल्डिंग सिस्टम प्रतिभाग करेगी। रोजगार मेले के माध्यम से आईटीआई फिटर, वैल्डर, इलेक्ट्रिशियन, मिग वैल्डर, लाइनमैन और पेंटरआदि प्रशिक्षण प्राप्त पदों के लिए चयन किया जा रहा है। इन पदों के लिए लगभग 100 रिक्तियां निर्धारित की गई हैं, इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी अपने सभी शैक्षिक एवं प्रशिक्षण से संबंधित प्रमाण…

Read More

फुरकान अंसारी, संवाददाता। हरिद्वार, 20 मार्च 2026।कोतवाली मंगलौर क्षेत्र में रमजान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। डेढ़ वर्षीय मासूम की हत्या के आरोपी सौतेले पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर पहले से ₹5000 का इनाम घोषित था। मंगलौर निवासी एक महिला ने कोतवाली मंगलौर में शिकायती प्रार्थना पत्र देकर अपने पति फैजान पर अपने डेढ़ साल के बच्चे की हत्या का आरोप लगाया था। महिला के अनुसार आरोपी फैजान बच्चे का सौतेला पिता था। शिकायत के आधार पर कोतवाली मंगलौर में धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की…

Read More