फुरकान अंसारी, संवाददाता।
हरिद्वार, 20 मार्च 2026।कोतवाली मंगलौर क्षेत्र में रमजान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। डेढ़ वर्षीय मासूम की हत्या के आरोपी सौतेले पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर पहले से ₹5000 का इनाम घोषित था।
मंगलौर निवासी एक महिला ने कोतवाली मंगलौर में शिकायती प्रार्थना पत्र देकर अपने पति फैजान पर अपने डेढ़ साल के बच्चे की हत्या का आरोप लगाया था। महिला के अनुसार आरोपी फैजान बच्चे का सौतेला पिता था। शिकायत के आधार पर कोतवाली मंगलौर में धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने तत्काल पुलिस टीमों का गठन कर आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। लगातार दबिश के बावजूद आरोपी के ठिकाने बदलने के कारण उसकी गिरफ्तारी में कठिनाई आ रही थी, जिसके चलते एसएसपी हरिद्वार द्वारा आरोपी पर ₹5000 का इनाम घोषित किया गया।
निर्देशों के अनुपालन में गठित पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत और विभिन्न स्थानों पर छापेमारी के बाद 20-03-2026 को आरोपी फैजान को मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को नियमानुसार माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
हत्या की वजह
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी के महिला के साथ पहले से प्रेम संबंध थे। महिला के पति की मृत्यु के बाद आरोपी ने उससे शादी कर ली। शादी के बाद घरेलू विवाद और पूर्व पति से जन्मे बच्चे की जिम्मेदारी को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे।
17 फरवरी को बच्चे के लगातार रोने पर आरोपी ने पहले उसे थप्पड़ मारे और फिर गुस्से में आकर उसकी छाती पर लात मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी बच्चे को बिस्तर पर छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस टीम में प्रभारी अमरजीत सिंह
व0उ0नि0 मनोज गैरोला
उ0नि0 अशोक सिरसवाल
हे0कानि0 शूरबीर
कानि0 पुनीत सेवाल
कानि0 मनीष
कानि0 दिनेश चौहान की कार्रवाई।


