फुरकान अंसारी, संवाददाता।
हरिद्वार। ईद-उल-फितर के पावन अवसर को लेकर ईदगाह ज्वालापुर में तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। खराब मौसम और लगातार हो रही पूरा दिन रिमझिम बारिश के बावजूद ईदगाह कमेटी द्वारा व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई है।
सदर हाजी जमशेद खान के नेतृत्व में पूरी टीम ने ईदगाह परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया। विशेष रूप से रात्रि के समय भी परिसर की निगरानी की गई, ताकि नमाज अदा करने आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। बारिश के चलते परिसर में कहीं पानी जमा न हो, इसके लिए भी बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं।
ईदगाह कमेटी के अनुसार, ईद-उल-फितर की नमाज ईदगाह ज्वालापुर में सुबह 9:30 बजे अदा की जाएगी।

ईदगाह कमेटी के सचिव बाबर खान ने बताया कि, “हमारी पूरी कोशिश है कि ईदगाह में आने वाले हर नमाजी को बेहतर और सुव्यवस्थित माहौल मिले। बारिश के बावजूद सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर लिया गया है। सफाई, पानी निकासी, वजूखाने की विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि किसी को कोई परेशानी न हो।”

वहीं, एसएसपी के निर्देशानुसार ज्वालापुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार क्षेत्र का जायजा ले रहे हैं। इसके साथ ही जिला प्रशासन की टीम भी लगातार क्षेत्र में राउंड लगाकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रही है, ताकि त्योहार के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा बताया कि, “ईद के मद्देनज़र सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस बल को तैनात किया गया है और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। हमारा उद्देश्य है कि त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो।”

इस दौरान सदर (अध्यक्ष) हाजी जमशेद खान, उपाध्यक्ष सज्जाद गोड़, खजांची हाजी मुकर्रम गुज्जर, सचिव बाबर खान, वरिष्ठ युवा नेता अतर अंसारी सहित एहसान, नौशाद मंसूरी, शहनवाज सिद्दीकी, नसीम सलमानी, शोकीन अब्बासी, सलीम, कालू खान, हारून खान, फुरकान अंसारी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Share.
Leave A Reply