फुरकान अंसारी संपादक। देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर चर्चा के लिए आयोजित विधानसभा के विशेष सत्र – ‘नारी सम्मान- लोकतंत्र में अधिकार’ को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने सदन के सामने महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देने के उद्देश्य से लाए गए नारी शक्ति वंदन बिल को यथाशीघ्र लागू करने के लिए केंद्र सरकार के प्रयासों का समर्थन करते हुए सर्वसम्मत संकल्प व्यक्त करने का प्रस्ताव रखा। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन की शुरुआत राज्य आंदोलनकारियों के साथ ही उत्तराखंड में नारी शक्ति का प्रतीक गौरा देवी, टिंचरी माई,…
Author: Janta Updates
फुरकान अंसारी संपादक। हरिद्वार 28 अप्रैल 2026। हरिद्वार शहर के अंतर्गत सीवरेज कार्य हेतु खोदी गई सड़कों से क्षेत्रीय जनता,व्यापारियों को हो रही परेशानी के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने चल रहे निर्माण कार्यों को त्वरित गति से दिन रात कार्य करते हुए पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं कांट्रेक्टर को दिए गए थे। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए है की चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सीवरेज कार्य हेतु जो भी सड़के खोदी गयी है उन सड़कों का हर हाल में मरम्मत कार्य पूर्ण कर लिया जाए,जिसके अनुपालन में कार्य तीव्र गति से किए…
फुरकान अंसारी संपादक। हरिद्वार 28 अप्रैल 2026। जिला गंगा संरक्षण समिति की 72 वीं बैठक जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में आयोजित की गई।इस दौरान प्रभागीय वनाधिकारी स्वप्निल अनिरुद्ध भी उपस्थित रहे। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि मां गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल रखने के लिए गंगा नदी में नालों एवं गद्दारों का गंदा पानी किसी भी दशा में न जाए,इसके लिए उन्होंने जल संस्थान एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि संबंधित क्षेत्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए।उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि मां…
फुरकान अंसारी संपादक। हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार थाना सिडकुल पुलिस द्वारा मालखाने में लंबे समय से लंबित पोस्टमार्टम (PM) से संबंधित विसरा मालों के निस्तारण की कार्रवाई की गई। इस दौरान सभी प्रक्रियाएं नियमानुसार एवं विधि-विधान के तहत पूरी की गईं। थाना सिडकुल पुलिस ने उप जिलाधिकारी हरिद्वार से पत्राचार कर विसरा माल के निस्तारण हेतु अनुमति प्राप्त की। इसके बाद दिनांक 23 अप्रैल 2026 को सक्षम प्राधिकारी द्वारा कमेटी गठित कर निस्तारण के आदेश जारी किए गए। दिनांक 28 अप्रैल 2026 को गठित कमेटी की उपस्थिति में थाना सिडकुल के मालखाने में रखे कुल 62 विसरा मालों…
फुरकान अंसारी संपादक। हरिद्वार 28 अप्रैल 2026। शिवालिक नगर एवं बीएचईएल क्षेत्रांतर्गत बेहतर साफ सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शिवालिक नगर पालिका के अध्यक्ष राजीव शर्मा एवं बीएचईएल के उच्च अधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने शिवालिक नगर पालिका एवं बीएचईएल के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए क्षेत्र में बेहतर साफ सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने एटीएम चौक के पास खोखा मार्केट में हाईटैक शौचालय बनाए जाने के लिए…
फुरकान अंसारी संपादक। 🚦 यातायात पुलिस हरिद्वार द्वारा 01 मई 2026 के बुद्ध पूर्णिमा स्नान पर्व के अवसर पर विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया गया है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ एवं यातायात दबाव को देखते हुए शहर में सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात संचालन के लिए निम्न व्यवस्था लागू रहेगी। 🚧 प्रमुख यातायात व्यवस्था यातायात का दबाव बढ़ने पर भारी वाहनों को बॉर्डर पर ही रोका जाएगा। नगलाइमरती से वाहनों को डायवर्ट कर बैरागी कैम्प पार्किंग/होल्डिंग एरिया में रोका जाएगा, जहां से आवश्यकता अनुसार शहर में प्रवेश दिया जाएगा। चीला मार्ग का उपयोग केवल ऋषिकेश की ओर निकासी (एक्जिट) के…
फुरकान अंसारी संपादक। हरिद्वार। युवाओं को नशे की लत से बचाने और जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (A.N.T.F.) की टीम ने सोमवार को मायापुर स्थित भल्ला इंटर कॉलेज एवं सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान टीम ने छात्र-छात्राओं को नशे से होने वाले आर्थिक, शारीरिक और सामाजिक नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही नशे की लत से जीवन पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए इससे दूर रहने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने नशे के विरोध में…
फुरकान अंसारी संपादक। फरीदाबाद में आयोजित इंडिया क्लासिक कप पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में ज्वालापुर निवासी स्वर्गीय चौधरी अफजल अल्वी के पुत्र साहिल अल्वी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 180 किलोग्राम वजन उठाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। साहिल की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। इसके साथ ही साहिल अल्वी ने इंडिया क्लासिक कप नेचुरल बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में भी प्रथम स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया। लगातार दो बड़ी प्रतियोगिताओं में जीत दर्ज कर उन्होंने हरिद्वार जिले का नाम रोशन किया है। साहिल की मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण ने उन्हें यह…
फुरकान अंसारी संपादक। हरिद्वार।गौ माता को न्याय दिलाने एवं राष्ट्र माता का सम्मान दिलाने के लिए गौ हत्या प्रतिबंध हो,मुख्य रूप से इन मांगों के साथ गौ सम्मान आह्वाहन अभियान,रुड़की के द्वारा नंदी बाबा एवं गौ माता को साथ लेकर संकीर्तन करते हुए नगर में गौ भक्तों के द्वारा पदयात्रा,गौशाला में गौ माता का पूजन कर प्रारंभ की गई।पदयात्रा चंद्रपुरी,नेहरू स्टेडियम,आर्य कन्या स्कूल,सब्जी मंडी चौक,नगर निगम पुल,सिविल लाइन होते हुए तहसील स्थित ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंची,जहां पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेट को नंदी बाबा एवं गौ माता को साक्षी रखते हुए उनके साथ राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री,राज्यपाल,प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन…
फुरकान अंसारी संपादक। नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड निवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लैंड पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष श्री जयंत सिंह व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने चम्पावत जनपद के बनबसा (गुदमी) क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा पर निर्माणाधीन आधुनिक लैंड पोर्ट परियोजना की प्रगति की जानकारी ली। इस परियोजना को एशियन हाईवे से जोड़कर अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री श्री धामी ने भारत-नेपाल सीमा पर स्थित उत्तराखंड…

