फुरकान अंसारी संपादक।

हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार थाना सिडकुल पुलिस द्वारा मालखाने में लंबे समय से लंबित पोस्टमार्टम (PM) से संबंधित विसरा मालों के निस्तारण की कार्रवाई की गई। इस दौरान सभी प्रक्रियाएं नियमानुसार एवं विधि-विधान के तहत पूरी की गईं।

थाना सिडकुल पुलिस ने उप जिलाधिकारी हरिद्वार से पत्राचार कर विसरा माल के निस्तारण हेतु अनुमति प्राप्त की। इसके बाद दिनांक 23 अप्रैल 2026 को सक्षम प्राधिकारी द्वारा कमेटी गठित कर निस्तारण के आदेश जारी किए गए।

दिनांक 28 अप्रैल 2026 को गठित कमेटी की उपस्थिति में थाना सिडकुल के मालखाने में रखे कुल 62 विसरा मालों का विधिवत विनिष्टीकरण (निस्तारण) किया गया। इस प्रक्रिया को पारदर्शिता और निर्धारित नियमों के अनुरूप संपन्न कराया गया।

गठित कमेटी में शामिल सदस्य:

सुरेन्द्र प्रसाद बलोनी – क्षेत्राधिकारी सदर, हरिद्वार

अजय शाह – थाना अध्यक्ष, सिडकुल हरिद्वार

सचिन कुमार – तहसीलदार, हरिद्वार

श्रीमती आरती बहल – चिकित्सा अधीक्षक, हरिद्वार

बिन्देश्वरी टम्टा – अभियोजन अधिकारी, हरिद्वार

निस्तारण प्रक्रिया में शामिल पुलिस टीम:

हेड कांस्टेबल अजय सिंह रावत (मालखाना मोहर्रिर)

हेड कांस्टेबल राकेश।

पुलिस प्रशासन द्वारा लंबे समय से लंबित विसरा मालों के निस्तारण की इस कार्रवाई को मालखाने के व्यवस्थित प्रबंधन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Share.
Leave A Reply