फुरकान अंसारी संपादक।

हरिद्वार। युवाओं को नशे की लत से बचाने और जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (A.N.T.F.) की टीम ने सोमवार को मायापुर स्थित भल्ला इंटर कॉलेज एवं सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

कार्यक्रम के दौरान टीम ने छात्र-छात्राओं को नशे से होने वाले आर्थिक, शारीरिक और सामाजिक नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही नशे की लत से जीवन पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए इससे दूर रहने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने नशे के विरोध में सहमति शपथ पत्र भरकर हस्ताक्षर किए और नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में लगभग 300 से 400 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स टीम के सदस्य हे0का0 सुनील सिंह, हे0का0 मुकेश कुमार, का0 सतेंद्र चौधरी एवं म0का0 चांदनी बिष्ट मौजूद रहे। वहीं कोतवाली नगर हरिद्वार की ओर से मायापुर चौकी प्रभारी उ0नि0 ऋषिकांत पटवाल तथा का0 अनिल भी उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply