फुरकान अंसारी संपादक।
फरीदाबाद में आयोजित इंडिया क्लासिक कप पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में ज्वालापुर निवासी स्वर्गीय चौधरी अफजल अल्वी के पुत्र साहिल अल्वी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 180 किलोग्राम वजन उठाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। साहिल की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
इसके साथ ही साहिल अल्वी ने इंडिया क्लासिक कप नेचुरल बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में भी प्रथम स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया। लगातार दो बड़ी प्रतियोगिताओं में जीत दर्ज कर उन्होंने हरिद्वार जिले का नाम रोशन किया है।
साहिल की मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण ने उन्हें यह मुकाम दिलाया। उनकी इस सफलता पर स्थानीय लोगों, खेल प्रेमियों और शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


