Author: Janta Updates

फुरकान अंसारी संपादक। हरिद्वार। ज्वालापुर में आज एक बार फिर मुख्यमंत्री धामी सरकार का बुलडोजर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के लिए पहुंचा। ज्वालापुर स्थित बकरा मार्केट में नगर निगम की टीम ने पुलिस प्रशासन के सहयोग से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। मौके पर ज्वालापुर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक हर्ष अरोरा, रेल चौकी प्रभारी समीप पांडे एवं पुलिस टीम मौजूद रही। प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में हलचल का माहौल बना रहा। अतिक्रमण हटाने के दौरान कुछ लोगों और प्रशासन के बीच हल्की कहासुनी भी हुई। हालांकि प्रशासन ने स्थिति को संभालते हुए कार्रवाई जारी रखी। स्थानीय लोगों…

Read More

फुरकान अंसारी संपादक। रुड़की।श्री श्याम मित्र मंडल समिति रजि०रुड़की द्वारा बाबा का 51-वां संकीर्तन महोत्सव बहुत ही धूमधाम के साथ दुर्गा चौक मंदिर पर मनाया गया,जिसका शुभारम्भ मंडल के सदस्यों द्वारा बाबा की ज्योति प्रज्वलित करके किया गया।देर रात तक चले संकीर्तन महोत्सव में भक्तों ने बाबा श्याम के भजनों का खूब आनंद लिया तथा पूजा-अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया।पूर्व मेयर गौरव गोयल ने संकीर्तन में पहुंचकर पूजा की।इस दौरान समिति के पदाधिकारियों द्वारा पटका पहन कर उनका सम्मान किया गया।मंडल अध्यक्ष राहुल बंसल,अंकुर गोयल,पंकज गुप्ता,प्रेमचंद अग्रवाल,योगेश गोयल,नितिन गोयल,सचिन बंसल,शुभम गोयल व बाबा को लुधियाना प्रसिद्ध भजन गायक…

Read More

फुरकान अंसारी संवाददाता। हरिद्वार/रुड़की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) हरिद्वार के निर्देश पर कोतवाली रुड़की पुलिस ने मंगलवार को थाना क्षेत्र में संचालित 07 स्पा सेंटरों पर छापेमारी अभियान चलाया। कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई। जांच के दौरान कई स्पा सेंटरों में अनियमितताएं पाए जाने पर संबंधित 07 संचालकों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के तहत चालान की कार्रवाई की गई। पुलिस ने मौके पर कुल 3,250 रुपये का जुर्माना भी वसूला। पुलिस अधिकारियों ने स्पा सेंटर संचालकों को भविष्य में नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत देते हुए कहा कि दोबारा अनियमितता…

Read More

फुरकान अंसारी संपादक  हरिद्वार, 29 अप्रैल 2026। नगर निगम ने जनगणना कार्य में सहयोग न करने वाले कर्मियों के विरुद्ध कड़ा रुख अपनाते हुए तहरीर दर्ज कराने की तैयारी शुरू कर दी है। इस संबंध में आज दिनांक 29 अप्रैल 2026 को कुल 15 कर्मियों को नोटिस जारी किया गया है। नगर निगम द्वारा जारी नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित कर्मियों को जनगणना अधिनियम, 1948 की धारा 11 के अंतर्गत निर्देशित किया गया है कि वे पत्र प्राप्त होते ही तत्काल जनगणना कार्य का दायित्व ग्रहण करें। यदि ऐसा नहीं किया जाता है, तो उनके विरुद्ध विधिक…

Read More

फुरकान अंसारी संवाददाता। देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह एमओयू उत्तराखण्ड में जल जीवन मिशन के कार्यों को नई गति प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड जैसे पर्वतीय एवं सीमावर्ती राज्य में जल जीवन मिशन केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि लगभग 14 लाख ग्रामीण परिवारों के जीवन, स्वास्थ्य और सुविधा से जुड़ा हुआ महत्वपूर्ण अभियान है। राज्य में जल जीवन मिशन के अंतर्गत लगभग 16,500 योजनाएं स्वीकृत हुई हैं। अधिकांश योजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं तथा शेष पर कार्य तेजी से…

Read More

फुरकान अंसारी संपादक। रुड़की। हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन “प्रहार” के तहत कोतवाली रुड़की क्षेत्र में देर रात नियमों का उल्लंघन करने वाले रेस्टोरेंट और बार संचालकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस की रात्रिकालीन चेकिंग से देर रात तक प्रतिष्ठान संचालित करने वालों में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में अवैध रूप से शराब परोसने, बार संचालन के नियमों का उल्लंघन करने तथा रात 10 बजे के बाद डीजे और लाउडस्पीकर बजाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की प्रदीप विष्ट…

Read More

फुरकान अंसारी संपादक। देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तराखंड वन विकास निगम स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर, मुख्यमंत्री आवास में आयोजित “रजत जयंती समारोह” में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कुमाऊं मंडल में भी वन विकास निगम का कार्यालय खोलने की घोषणा की। मौन पालन को और बढ़ावा देने के लिए वन क्षेत्र में बी – बॉक्स स्थापित करने का प्रस्ताव कैबिनेट में लाने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने वन विकास निगम के कर्मचारियों के बच्चों को सम्मानित भी किया, जिन्होंने बोर्ड परीक्षाओं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक…

Read More

फुरकान अंसारी संपादक। हरिद्वार 29 अप्रैल 2026।जनपद प्रभारी/पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने आज ऋषिकुल मैदान में बनाए गए यात्री पंजीकरण केंद्र का निरीक्षण कर चार धाम यात्रा पर आ रहे तीर्थ यात्रियों के लिए उपलब्ध कराई गई सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा किए जा रहे पंजीकरण के संबंध में जानकारी प्राप्त की।उन्होंने संबंधित आधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए है कि तीर्थ यात्रियों के लिए सभी मूल भूत सुविधाएं उपलब्ध हो,इसमें किसी भी प्रकार से कोई लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए तथा यात्री पंजीकरण केंद्र में सभी कर्मचारी तीर्थयात्रियों से सौम्य व्यवहार रखे तथा अतिथि देवो भव परम्परा…

Read More

फुरकान अंसारी संपादक।हरिद्वार 29 अप्रैल 2026।जनपद के विकास योजनाओं के लिए जनपद प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला योजना समिति की बैठक आयोजित की गई।जिसमें जनपद की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए वर्ष 2026-27 के लिए विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित विकास योजनाओं के लिए 6735.60 लाख (सड़सठ करोड़ पैंतीस लाख साठ हजार रूपये) का बजट समिति द्वारा अनुमोदित किया गया।वर्ष 2026-27 के लिए जिला योजना का परिव्यय अनुमोदित करते हुए प्रभारी मंत्री ने कही कि वार्षिक परिव्यय के अंतर्गत सामान्य मद में धनराशि रू0 5297.60 लाख (बावन करोड़ सतानवे लाख साठ हजार) अनुसूचित…

Read More

फुरकान अंसारी संपादक। हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर क्षेत्र में पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत नशे में वाहन चलाने वालों और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत 28 अप्रैल 2026 की रात रानीपुर पुलिस ने रैश ड्राइविंग और ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान सेक्टर-01 बीएचईएल क्षेत्र में पुलिस ने एक स्प्लेंडर बाइक सवार को खतरनाक तरीके से वाहन चलाते हुए पकड़ा। जांच में चालक पंकज कुमार नशे की हालत में पाया गया। बाइक पर पीछे बैठे अक्षय उर्फ अक्की भी…

Read More