फुरकान अंसारी संवाददाता।

हरिद्वार/रुड़की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) हरिद्वार के निर्देश पर कोतवाली रुड़की पुलिस ने मंगलवार को थाना क्षेत्र में संचालित 07 स्पा सेंटरों पर छापेमारी अभियान चलाया। कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई।

जांच के दौरान कई स्पा सेंटरों में अनियमितताएं पाए जाने पर संबंधित 07 संचालकों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के तहत चालान की कार्रवाई की गई। पुलिस ने मौके पर कुल 3,250 रुपये का जुर्माना भी वसूला।

पुलिस अधिकारियों ने स्पा सेंटर संचालकों को भविष्य में नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत देते हुए कहा कि दोबारा अनियमितता पाए जाने पर मालिकों और संचालकों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share.
Leave A Reply