फुरकान अंसारी संपादक।
हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर क्षेत्र में पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत नशे में वाहन चलाने वालों और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत 28 अप्रैल 2026 की रात रानीपुर पुलिस ने रैश ड्राइविंग और ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया।
चेकिंग के दौरान सेक्टर-01 बीएचईएल क्षेत्र में पुलिस ने एक स्प्लेंडर बाइक सवार को खतरनाक तरीके से वाहन चलाते हुए पकड़ा। जांच में चालक पंकज कुमार नशे की हालत में पाया गया। बाइक पर पीछे बैठे अक्षय उर्फ अक्की भी शराब के नशे में हुड़दंग करते मिले।
पुलिस ने दोनों युवकों का मेडिकल परीक्षण करवाने के बाद उनके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम और पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई की। साथ ही बाइक को सीज कर दिया गया।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान पंकज कुमार (30 वर्ष) निवासी टिबड़ी, रानीपुर तथा अक्षय उर्फ अक्की (23 वर्ष) निवासी टिबड़ी, रानीपुर के रूप में हुई है।
अभियान में उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह पाल, कांस्टेबल नरेंद्र राणा और कांस्टेबल अमित राणा शामिल रहे।


