(फुरकान अंसारी) हरिद्वार 18 फरवरी 2026।मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) दीपेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में विकासखंड नारसन की न्याय पंचायत लाठरदेवाहूण के प्राथमिक विद्यालय गदरजुड़ा में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार शिविर में विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित जन कल्याणकारी योजनों से 118 क्षेत्रवासियों को लाभान्वित किया गया तथा विभिन्न विभागों के माध्यम से 86 लोगों को विभिन्न प्रमाण पत्र निर्गत किए गए,इस शिविर में 419 लोगों द्वारा किया गया प्रतिभाग । आयोजित शिविर ने क्षेत्रवासियों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित…
Author: Janta Updates
हरिद्वार 17 फरवरी 2026। रमजान का पवित्र महीना शुरू हो रहा है।हालांकि सऊदी अरब में रमजान का कल चांद नजर आने से वहां आज पहला रोजा है और आज भारत में भी चांद के दीदार होते ही रमजान की पहली तरावीह (विशेष नमाज) अदा की जाएगी।इस्लाम धर्म में सबसे पवित्र महीना माना जाने वाला रमजान का महीना शुरू होते ही सुबह से शाम तक खाली पेट रहकर रोजा रखने की परंपरा की शुरुआत होती है।दुनिया के हर महान धर्म में किसी न किसी रूप में उपवास या रोजा रखने की परंपरा मिलती है,चाहे वह हिंदू धर्म का व्रत हो,ईसाई धर्म…
हरिद्वार 17 फरवरी 2026।वीआईपी प्रेस क्लब द्वारा भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया,जिसमें हरिद्वार,देहरादून व सहारनपुर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पत्रकारों एवं समाजसेवियों ने भाग लिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार वीर सिंह कुंडीवाल ने की तथा संचालन असगर आलम द्वारा किया गया।सम्मान कार्यक्रम में पत्रकारिता और सामाजिक दायित्व का प्रेरणादायक संगम देखने को मिला।आयोजन में एम अफजल,पुरुषोत्तम शर्मा तथा बिहारीगढ़ की पत्रकार टीम की विशेष भूमिका रही।खानपुर के लोकप्रिय विधायक उमेश कुमार शर्मा ने पत्रकारों का उत्साहवर्धन कर उन्हें एकजुट रहने का आह्वान करते हुए कहा कि पत्रकार अपनी निष्पक्ष लेखनी तथा विचारों से समाज को…
देहरादून 17 फरवरी 2026।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, पटेल नगर, देहरादून में विश्वमांगल्य सभा के तत्वाधान में आयोजित ‘मातृ संस्कार समागम’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आई मातृशक्ति का अभिनंदन करते हुए उनके प्रति सम्मान प्रकट किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने बचपन और निजी जीवन के अनुभवों को साझा किया। उन्होंने कहा कि उनका जीवन किसी विशेष सुविधा या संसाधनों से नहीं, बल्कि संघर्ष, अनुशासन और संस्कारों की पूंजी से बना है। साधारण परिवार में पले-बढ़े होने के कारण उन्होंने प्रारंभ से ही मेहनत,…
हरिद्वार 17 फरवरी, 2026।राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने आज कोर विश्वविद्यालय, रुड़की के दूसरे दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग कर विद्यार्थियों को डिग्री और मेडल प्रदान किए। इस अवसर पर दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि दीक्षांत केवल डिग्री प्राप्त करने का अवसर नहीं है, बल्कि यह आत्मबोध से राष्ट्रबोध की ओर बढ़ने की जागरूक यात्रा का आरंभ है। राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल रोजगार प्राप्त करना नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता, नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देना होना…
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार, 17 फरवरी 2026।हरिद्वार में अगने वर्ष आयोजित होने जा रहे कुंभ मेला के सफल और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज गति से आगे बढ़ रही हैं। मेला क्षेत्र में प्रस्तावित आधारभूत संरचनाओं और सुविधाओं को समयबद्ध रूप से धरातल पर उतारने के लिए संबंधित विभागों को जुटा दिया गया है। मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका स्वयं लगातार ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर व्यवस्थाओं की समीक्षा और निगरानी कर रही हैं, ताकि किसी भी स्तर पर शिथिलता न रहे और कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरे हों। मंगलवार की सुबह मेलाधिकारी ने बैरागी कैंप और दक्षद्वीप क्षेत्र का विस्तृत…
महंत बृजेश दास हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा (फुरकान अंसारी)हरिद्वार 17 फरवरी 2026। जनपद पुलिस ने महंत बृजेश दास की गुमशुदगी के मामले का पर्दाफाश करते हुए हत्या की वारदात का खुलासा किया है। मानसिक एवं वित्तीय प्रताड़ना से परेशान दंपत्ति ने खौफनाक कदम उठाते हुए कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी और शव को नदी में बहा दिया। लापता होने की सूचनादिनांक 10 फरवरी 2026 को ग्राम मोहम्मद बेगपुर उर्फ टकाभरी निवासी श्याम सिंह द्वारा थाना भगवानपुर में प्रार्थनापत्र देकर बताया गया कि रविदास आश्रम में निवासरत महात्मा बृजेश दास दिनांक 05 फरवरी 2026 से लापता हैं।प्रार्थनापत्र के आधार पर…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कैंट रोड, देहरादून से सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित 5 किलोमीटर दौड़ का फ्लैग ऑफ किया। विभिन्न आयु वर्गों के बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने इस दौड़ में भाग लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री धामी ने सभी प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की शपथ भी दिलाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि यातायात के नियमों का पालन करना एवं पर्यावरण की रक्षा प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। सड़क सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सरकार द्वारा निरंतर…
हरिद्वार।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद हरिद्वार महोदय द्वारा सार्वजनिक स्थानों एवं होटल/ढाबों में शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त क्रम में दिनांक 16/02/2026 को कोतवाली ज्वालापुर पुलिस द्वारा प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में अलग-अलग टीमें गठित कर सार्वजनिक स्थानों/सब्जी मंडी, गंग नहर पटरी एवं सड़क किनारे शराब पीकर हुड़दंग मचा रहे कुल 22 व्यक्तियों को मौके से पकड़ा गया। सभी आरोपियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट की धारा 81 के अंतर्गत चालानी कार्रवाई करते हुए ₹5,500/- संयोजन शुल्क वसूला गया। साथ ही सभी व्यक्तियों को भविष्य में…
हरिद्वार 16 फरवरी 2026।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम आर्यनगर (गाजीवाली), श्यामपुर कांगड़ी में आयोजित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के अंतर्गत आयोजित मुख्य सेवक जन चौपाल कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। जन चौपाल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परंपरागत ढंग से खाट पर जनता के बीच बैठकर सीधे संवाद किया और स्पष्ट संदेश दिया कि राज्य के समग्र विकास तथा जन समस्याओं के प्रभावी समाधान के लिये सरकार स्वयं जनता के द्वार पर जाकर अपनी सेवाएं उपलब्ध करा रही है। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों के ग्राम प्रधानों एवं स्थानीय नागरिकों…

