(फुरकान अंसारी)
चारधाम यात्रा को सकुशल एवं सुरक्षित संपन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपद भर में यातायात नियमों के पालन को लेकर लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के दौरान हरिद्वार यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए सुसंगत धाराओं में चालान किए गए। साथ ही वाहनों में ब्लैक फिल्म का प्रयोग करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई अमल में लाई गई।
यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए सुरक्षित यात्रा के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जा रहे हैं।
हरिद्वार पुलिस ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि-
“आपको परेशान करना हमारा उद्देश्य नहीं है। कृपया यातायात नियमों का पालन करें और स्वयं के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करें।”


