फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 12 अक्टूबर 2026। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने सोमवार को मेला नियंत्रण भवन (सीसीआर) सभागार में आयोजित बैठक में सफाई कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके प्रभावी एवं समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने सफाई कर्मचारियों को केंद्र एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उपलब्ध कराने, उनके सेवा संबंधी मामलों का प्राथमिकता से निस्तारण करने तथा कार्यस्थल पर सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बैठक में सफाई कर्मचारियों के वेतन, श्रम कार्ड, ईपीएफ, गोल्डन कार्ड, स्वास्थ्य सुविधाओं, सुरक्षा उपकरणों और कर्मचारी हितों से…
Author: Janta Updates
फुरकान अंसारी। दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर उत्तराखंड में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के अंतर्गत ग्रामीण सड़क संपर्क के विस्तार, पर्वतीय एवं दूरस्थ क्षेत्रों में सड़क सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत सड़क एवं सेतु निर्माण के प्रस्तावों की स्वीकृति के संबंध में विस्तृत चर्चा की। इस दौरान प्रदेश में ग्रामीण कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण (PMGSY-IV) के अंतर्गत प्रस्तुत प्रस्तावों पर सकारात्मक सहमति बनी। केंद्रीय मंत्री ने राज्य…
फुरकान अंसारी। रुड़की।राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर दिल्ली चलो अभियान के अन्तर्गत बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली कूच किया।महानगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी के कैंप कार्यालय सिविल लाइन पहुंचकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा एकत्रित होकर सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में दिल्ली में जंतर-मंतर पर चल रहे धरने में शामिल होने के लिए कूच कियामहानगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी तथा पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार पूरी तरह तानाशाही पर उतर आई है।लोकतंत्र,संविधान और नागरिकों के मताधिकार को छीनने का काम केंद्र के सरकार…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 12 अक्टूबर 2026। हरिद्वार कुंभ मेला-2027 की धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान को व्यापक स्तर पर प्रस्तुत करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कुंभ के आधिकारिक लोगो, वेबसाइट और गीत का लोकार्पण किया। इन तीनों माध्यमों के जरिए कुंभ की विशिष्ट पहचान को देश-दुनिया तक पहुंचाने, आयोजन से संबंधित सूचनाओं को डिजिटल माध्यम से उपलब्ध कराने और कुंभ के आगमन का संदेश जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया गया है। सोमवार को मेला नियंत्रण भवन (सीसीआर) सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कुंभ-2027 के आधिकारिक…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 12 अक्टूबर 2026।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सोमवार को हरिद्वार में गंगा तट पर स्थित मेला नियंत्रण भवन में आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सरकार प्रमुख के रूप में राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया गया। मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल को सेवा, सुशासन, संकल्प, समर्पण और ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना का प्रतीक बताते हुए उनके नेतृत्व में देश और उत्तराखंड में हुए विकास कार्यों तथा जनकल्याणकारी पहलों की सराहना की। मंत्रिमंडल ने प्रदेश की जनता की ओर से प्रधानमंत्री को…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 12 अक्टूबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सोमवार को हरिद्वार स्थित मेला नियंत्रण सभागार (सीसीआर) में उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विकास, आधारभूत ढांचे को मजबूत करने, प्रशासनिक सुधार, जनहितकारी योजनाओं और युवाओं के हितों से जुड़े 13 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इनमें सेवामुक्त अग्निवीरों के लिए भर्ती संबंधी नई नियमावली, मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार योजना, उत्तराखंड जन विश्वास संशोधन विधेयक-2026 और अग्निशमन एवं आपात सेवा विधेयक-2026 को विधानसभा में प्रस्तुत करने सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय शामिल हैं। बैठक में हरिद्वार स्थित श्री मदन मोहन मालवीय…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने सोमवार को प्रेस क्लब हरिद्वार में पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश की धामी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने हरिद्वार में आयोजित प्रदेश कैबिनेट की बैठक को जनता के टैक्स के पैसे की बर्बादी बताते हुए आरोप लगाया कि बैठक में न तो हरिद्वार के विकास को लेकर कोई ठोस निर्णय लिया गया और न ही कुंभ से जुड़ी योजनाओं पर चर्चा हुई। आलोक शर्मा ने कहा कि कैबिनेट बैठक में लिए गए अधिकांश निर्णय अधिकारी स्तर पर भी लिए जा सकते थे। उन्होंने ऋषिकुल विद्यापीठ में शोध संस्थान खोलने…
फुरकान अंसारी। देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सरकार प्रमुख के रूप में 25 वर्षों की निरंतर सार्वजनिक सेवा पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हरिद्वार स्थित हरकी पैड़ी पर मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ माँ गंगा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं आरती की। मुख्यमंत्री ने माँ गंगा से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन के साथ ही देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं निरंतर प्रगति की कामना की। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। इसके बाद…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार। लक्सर कोतवाली पुलिस ने मारपीट कर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी रितिक को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद से आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। पुलिस घटना में शामिल दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी है। पुलिस के अनुसार, 9 अक्टूबर 2026 को अकोढ़ा कलां निवासी सुमित कुमार ने तहरीर देकर बताया था कि बहादरपुर निवासी रितिक ने अपने साथी के साथ मिलकर उसके भाई राकेश के साथ मारपीट की और जान से मारने की नीयत से उस पर फायरिंग…
फुरकान अंसारी। देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में भारतीय तटरक्षक बल एवं हिमालयन माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट (एचएमआई), दार्जिलिंग के संयुक्त पर्वतारोहण अभियान दल का फ्लैग-इन किया। एचएमआई के प्राचार्य कर्नल रजनीश जोशी के नेतृत्व में संयुक्त दल ने 7,045 मीटर ऊंचे माउंट मुकुट ईस्ट का सफल आरोहण कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। यह भारतीय तटरक्षक बल के इतिहास में 7,000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाली किसी पर्वत चोटी का पहला सफल आरोहण है। मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि के लिए अभियान दल के सभी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हिमालय की दुर्गम…

