Author: Janta Updates

फुरकान अंसारी,19/05/2026। बस्तर, छत्तीसगढ़ में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद् की 26वीं बैठक में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सहभागिता की। इस महत्वपूर्ण बैठक में विभिन्न राज्यों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने, आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, आधारभूत संरचनाओं के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा क्षेत्रीय विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड राज्य से जुड़े विभिन्न विषयों को प्रमुखता से रखते हुए कहा कि राज्यों के…

Read More

फुरकान अंसारी,19/05/2026। देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून स्थित बसंत विहार में पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी के आवास पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। छत्तीसगढ़ प्रवास से देहरादून पहुंचने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री श्री धामी सीधे स्वर्गीय श्री खण्डूरी के निवास पहुंचे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हें विनम्र नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चंद्र खण्डूरी का जीवन अनुशासन, राष्ट्रसेवा, ईमानदारी और जनकल्याण के मूल्यों का प्रेरणादायी उदाहरण रहा है। भारतीय सेना में उत्कृष्ट सेवाएं देने के पश्चात उन्होंने राजनीति और सार्वजनिक जीवन…

Read More

फुरकान अंसारी, 19/05/2026। भगवानपुर। थाना क्षेत्र के लकेश्वरी स्थित मेसर्स डायमंड टफ ग्लास फैक्ट्री में सोमवार दोपहर अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन भगवानपुर की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, सोमवार को समय लगभग 3:53 बजे MDT के माध्यम से फायर स्टेशन भगवानपुर को फैक्ट्री में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही प्रभारी फायर स्टेशन भगवानपुर के निर्देशन में फायर सर्विस यूनिट तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।…

Read More

(फुरकान अंसारी) हरिद्वार 19 मई 2026। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में आज जिला कार्यालय सभागार में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु नामित किए गए नोडल/सहायक नोडल अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।         जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने उपस्थित नोडल/सहायक नोडल अधिकारियों को अवगत कराया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 01 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की घोषणा 14 मई 2026 को की जा चुकी है, जिससे सफल संपादन हेतु विभिन्न कार्यों को सुव्यवस्थित,शांतिपूर्ण,समयबद्ध एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने जाने हेतु…

Read More

(फुरकान अंसारी)19/05/2026। हरिद्वार/पथरी ।थाना पथरी पुलिस ने नाबालिग बेटियों के साथ दुष्कर्म और छेड़छाड़ के गंभीर मामले में आरोपी पिता को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के कुछ घंटों के भीतर ही आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार 18 मई 2026 को धनपुरा निवासी महिला ने थाना पथरी में तहरीर देकर अपने पति पर मारपीट करने, बड़ी नाबालिग पुत्री (15 वर्ष) के साथ दुष्कर्म करने तथा छोटी पुत्री (14 वर्ष) के साथ छेड़छाड़ कर जबरदस्ती करने का प्रयास करने के आरोप लगाए। महिला ने यह भी बताया कि आरोपी आए…

Read More

फुरकान अंसारी, संपादक।हरिद्वार,19/05/2026। उत्तराखंड सरकार ने राशन कार्ड सेवाओं को अधिक पारदर्शी, सरल और डिजिटल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए यूनिफाइड राशन कार्ड मैनेजमेंट सिस्टम (URCMS) पोर्टल लागू कर दिया है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद अब नागरिक राशन कार्ड से जुड़ी लगभग सभी सेवाओं का लाभ घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से उठा सकेंगे।सरकार द्वारा पुराने आरसीएमएस पोर्टल को अपग्रेड कर तैयार किए गए इस आधुनिक सिस्टम में नया राशन कार्ड बनवाने, परिवार के सदस्य का नाम जोड़ने या हटाने, पता परिवर्तन, मोबाइल नंबर अपडेट सहित अन्य संशोधन की सुविधाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई गई हैं। इससे…

Read More

(फुरकान अंसारी) हरिद्वार 19 मई, 2026।समाज कल्याण योजनाएं एवं अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री स्तर) देशराज कर्णवाल ने आज नगर पंचायत रामपुर के सालियर साल्हापुर स्थित रविदास मंदिर में आयोजित डॉ. भीमराव अम्बेडकर समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविर में प्रतिभाग किया। समाज कल्याण योजनाएं एवं अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल कार्यक्रम स्थल पहुंचे, जहां उन्होंने वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, छात्रवृत्ति, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, आवास योजना सहित विभिन्न विभागों से संबंधित जनसमस्याएं सुनीं।            उन्होंने शिविर में उपस्थित जिला समाज कल्याण अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों…

Read More

(फुरकान अंसारी) हरिद्वार, 19 मई 2026। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आज ऋषिकुल मैदान में बनाए गए चारधाम यात्रा के ऑफलाइन पंजीकरण केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा । इस दौरान उन्होंने पंजीकरण कराने पहुंचे श्रद्धालुओं से बातचीत कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।       जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण केंद्र पर समुचित एवं चाक-चौबंद व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक सुविधाएं…

Read More

(फुरकान अंसारी) देहरादून,19/05/2026।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ राजनेता मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (सेवानिवृत्त) के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खंडूड़ी जी ने भारतीय सेना में रहते हुए राष्ट्र सेवा, अनुशासन एवं समर्पण का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। सार्वजनिक जीवन में भी उन्होंने उत्तराखंड के विकास, सुशासन, पारदर्शिता और ईमानदार कार्यशैली की मजबूत पहचान बनाई। उन्होंने प्रदेशहित में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लेकर विकास को नई दिशा प्रदान की। मुख्यमंत्री ने कहा कि खंडूड़ी जी की सादगी, स्पष्टवादिता एवं कार्यकुशलता सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी। उनका निधन उत्तराखंड ही नहीं,…

Read More

(फुरकान अंसारी) हरिद्वार, 19 मई 2026। कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने और राहगीरों के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को मेडिकल परीक्षण के बाद न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार, सोमवार को सूचना मिली कि सोनिया बस्ती स्थित लालपुल के निकट दो युवक आने-जाने वाले लोगों के साथ अभद्रता और छींटाकशी कर रहे हैं, जिससे क्षेत्र में रोष का माहौल बना हुआ है। सूचना मिलने पर ज्वालापुर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे और अधिक उग्र हो…

Read More