(फुरकान अंसारी)
हरिद्वार, 19 मई 2026। कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने और राहगीरों के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को मेडिकल परीक्षण के बाद न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस के अनुसार, सोमवार को सूचना मिली कि सोनिया बस्ती स्थित लालपुल के निकट दो युवक आने-जाने वाले लोगों के साथ अभद्रता और छींटाकशी कर रहे हैं, जिससे क्षेत्र में रोष का माहौल बना हुआ है। सूचना मिलने पर ज्वालापुर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे और अधिक उग्र हो गए।
स्थिति को देखते हुए पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों युवकों को बीएनएसएस की धारा 170 के तहत गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साकिब पुत्र इदरीश (20 वर्ष) तथा जुनैद पुत्र अफजल (24 वर्ष), निवासी सोनिया बस्ती, कोतवाली ज्वालापुर, हरिद्वार के रूप में हुई है।
पुलिस टीम में शामिल
उपनिरीक्षक समीप पाण्डेय, चौकी प्रभारी रेल, ज्वालापुर
कांस्टेबल गणेश तोमर
कांस्टेबल रवि चौहान की कार्रवाई।


