(फुरकान अंसारी) हरिद्वार,23/05/2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस पर अनुसार, 22 मई 2026 को हिल बाईपास रोड फ्लाईओवर के पास गश्त के दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध युवक को रोकने का प्रयास किया। युवक पुलिस को देखकर भागने लगा, जिस पर टीम ने पीछा कर उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 10.32 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सूरज…
Author: Janta Updates
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार, 23 मई 2026।कुंभ मेला-2027 को सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित ढंग से आयोजित करने के उद्देश्य से मेला प्रशासन द्वारा लगातार जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं एवं चुनौतियों का आकलन कर आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं। मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका अधिकारियों की टीम के साथ स्वयं ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर व्यवस्थाओं को बेहतर एवं प्रभावी बनाने में जुटी हुई हैं। हरिद्वार में इन दिनों बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन के मद्देनज़र ट्रैफिक संचालन, पैदल आवागमन मार्गों, यात्री सुविधाओं एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि आगामी कुंभ मेले के दौरान किसी प्रकार की असुविधा…
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार,23/05/2026। क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती के विरोध में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व महासचिव वरुण बालियान के नेतृत्व में ज्वालापुर बिजलीघर का घेराव कर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग उठाई। धरने को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता वरुण बालियान ने कहा कि भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही बिजली कटौती से आम जनता बेहद परेशान है, लेकिन विभागीय अधिकारी समस्या के समाधान को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि…
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार,23/05/2026।डीपीएस दौलतपुर जूनियर में 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि श्री शिशुपाल नेगी सीओ हरिद्वार,डॉ.बी.राजतिलगम(प्राचार्य, अमृता विश्व विद्यापीठम, हरिद्वार)श्री हरीश पुंडीर(कैरियर कोच और शिक्षाविद्), एवं विद्यालय के प्रो वाइस चेयरमैन श्री विकास गोयल जी एवं प्रधानाचार्य पूनम श्रीवास्तव जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण देखने को मिला। दसवीं बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले श्रेष्ठ मिश्रा…
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार, 22 मई 2026।कुंभ मेला-2027 को दिव्य, भव्य एवं सुव्यवस्थित स्वरूप प्रदान करने के उद्देश्य से हरिद्वार में हर की पैड़ी, रोड़ीबेलवाला एवं उत्तर हर की पैड़ी क्षेत्र की पुनर्विकास, आधारभूत संरचना विकास एवं सौंदर्यीकरण से जुड़ी परियोजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारने की कवायद शुरू हो गई है। उत्तराखंड निवेश एवं अवस्थापना विकास बोर्ड (यूआईआईडीबी) के माध्यम से स्वीकृत लगभग 194 करोड़ रुपये लागत की इन परियोजनाओं पर कार्य प्रारंभ करने की तैयारियां तेज़ी से जारी हैं। इसी क्रम में मेला अधिकारी श्रीमती सोनिका ने शुक्रवार को मेला नियंत्रण भवन में उत्तराखंड प्रोजेक्ट डेवलपमेंट एंड…
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार,23/05/2026।हरिद्वार पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ज्वालापुर पुलिस ने सट्टे की खाई-बाड़ी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर द्वारा थाना क्षेत्र में अलग-अलग टीमों का गठन कर सख्त चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान 22 मई 2026 को पुलिस टीम ने छोटा रविदास मंदिर, मोहल्ला कड़च्छ क्षेत्र से एक व्यक्ति को अवैध सट्टे की खाई-बाड़ी करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान श्याम कुमार पुत्र जवाहर शाह निवासी…
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार,23/05/2026।सिडकुल थाना पुलिस ने घरों से मोबाइल चोरी की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, 20 मई 2026 को मोहम्मद सुल्तान निवासी शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश हाल निवासी रोशनाबाद सिडकुल की तहरीर पर सैमसंग मोबाइल चोरी होने के संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 201/26 धारा 305(1) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इसी दिन अभिषेक यादव निवासी हरदोई, उत्तर प्रदेश हाल निवासी रोशनाबाद सिडकुल की तहरीर पर पोको कंपनी का मोबाइल…
(फुरकान अंसारी) देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन कार्यक्रम का फ्लैग ऑफ किया और मशाल प्रज्ज्वलित कर प्रतीकात्मक दौड़ में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 31 मई 2026 को होने वाले नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन के शुभंकर “क्यालु- हिम तेंदुआ” का अनावरण भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि सीमांत क्षेत्रों में नई ऊर्जा, नए अवसर और नए विश्वास को जागृत करने का अभियान है। उन्होंने कहा कहा कि कार्यक्रम में युवाओं का उत्साह, ऊर्जा…
(फुरकान अंसारी)हरिद्वार। भारतीय सोशल मीडिया और समकालीन राजनीति में इन दिनों एक अनोखा नाम तेजी से चर्चा में है- Cockroach Janta Party (CJP) यानी कॉकरोच जनता पार्टी। शुरुआत में इसे महज एक मजाक, मीम और इंटरनेट सटायर माना गया था, लेकिन देखते ही देखते यह युवाओं की नाराजगी और सिस्टम के खिलाफ डिजिटल असंतोष का बड़ा प्रतीक बन गया। राजनीतिक विश्लेषक इसे देश में उभरते “Gen-Z डिजिटल मूवमेंट” के तौर पर देख रहे हैं।यह आंदोलन पारंपरिक राजनीति से बिल्कुल अलग है। इसमें न बड़े मंच हैं, न रैलियां और न ही सड़क पर प्रदर्शन। इसके बावजूद सोशल मीडिया पर करोड़ों…
(फुरकान अंसारी) देहरादून,2205/2026।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में वनाग्नि नियंत्रण, पेयजल व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं एवं मानसून तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध और प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वन संपदाओं को नुकसान पहुंचाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए तथा वनाग्नि की घटनाओं पर नियंत्रण के लिए रिस्पॉन्स टाइम न्यूनतम रखा जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि वनाग्नि की सूचना मिलने के एक घंटे के भीतर संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचें। *वनाग्नि नियंत्रण के लिए शीतलखेत मॉडल अपनाने के निर्देश* मुख्यमंत्री ने वनाग्नि…

