हरिद्वार, 18 मार्च 2026।आगामी नवरात्र पर्व को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा आयुक्त सचिन कुर्वे एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर जनपद में मिलावटी एवं अधोमानक खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान विशेष रूप से नवरात्र में उपयोग होने वाले कुट्टू और सिंघाड़े के आटे सहित अन्य व्रत संबंधी खाद्य पदार्थों की जांच पर ध्यान दिया जा रहा है। अभियान के तहत बुधवार को लक्सर, भगवानपुर, हरिद्वार एवं धनौरी क्षेत्रों में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा प्रशासन एवं पुलिस विभाग के सहयोग से संयुक्त…
Author: Janta Updates
फुरकान अंसारी, संवाददाता। हरिद्वार 19 मार्च 2026। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आदेश निर्गत करते हुए भारत सरकार द्वारा आवश्यक वस्तु अधिनियम के अन्तर्गत प्राकृतिक गैस आपूर्ति विनिमय आदेश दिनांक 13 मार्च, 2026 का अनुपालन सुनिश्चित किये जाने हेतु दिनांक 13-03-2026 से प्राकृतिक गैस, घरेलू पी०एन०जी० तथा सी०एन०जी० का समान वितरण एवं निरन्तर उपलब्धता तथा किसी भी व्यक्ति या संस्था द्वारा प्राकृतिक गैस, एल०पी०जी० या सी०एन०जी० की जमाखोरी अथवा कालाबाजारी की शिकायत, समस्या के समाधान हेतु जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र(DEOC) हरिद्वार में तत्काल प्रभाव से कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है। उक्त आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए श्रीमती गरिमा मिश्रा,…
फुरकान अंसारी, संवाददाता। हरिद्वार 19 मार्च 2026। जनपद में घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में किसी भी दशा में उपयोग न हो इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला पूर्ति अधिकारी को सख्त हिदायत दी है कि व्यापारिक प्रतिष्ठानों में निरंतर छापेमारी की कार्यवाही करते हुए,जिन व्यवसायिक प्रतिष्ठानों द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग करते हुए पाए जाते है तो उनके विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशन में एवं भारत सरकार द्वारा आवश्यक वस्तु अधिनियम के अन्तर्गत प्राकृतिक गैस (आपूर्ति विनियमन) आदेश 2026…
“गौ तस्करी / गोकशी किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी” फुरकान अंसारी, संवाददाता। हरिद्वार पुलिस द्वारा गोकशी एवं अवैध पशु तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत कोतवाली गंगनहर पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद हरिद्वार के निर्देशानुसार दिनांक 07/03/2026 को प्रभारी निरीक्षक मनी भूषण श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम गठित कर अभियान प्रारंभ किया गया। इसी क्रम में दिनांक 08/03/2026 को मुखबिर की सूचना पर माधोपुर (सालियर क्षेत्र) स्थित एक मकान में छापेमारी की गई, जहां से पुलिस टीम ने दो आरोपियों…
फुरकान अंसारी, संवाददाता। हरिद्वार। ईद-उल-फितर के पावन अवसर को लेकर ईदगाह ज्वालापुर में तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। सदर जमशेद खान के नेतृत्व में ईदगाह परिसर को सजाने और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है। रात्रि के समय ईदगाह की बाउंड्री, मीनार, मिंबर और मुख्य गेट रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाते नजर आएंगे, जो माहौल को और भी खुशनुमा बना देंगे। इसके साथ ही वज़ू खाने की मरम्मत, साफ-सफाई, पेड़ों के आसपास की व्यवस्था और पूरे परिसर की देखरेख पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि नमाज अदा करने आने वाले लोगों को किसी…
हरिद्वार, 18 मार्च 2026।आपदा प्रबंधन की व्यवस्थाओं को परखने एवं तैयारियों को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आज बुधवार को हरिद्वार जनपद की तीन तहसीलों में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशन में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, हरिद्वार द्वारा मॉक अभ्यास का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस मॉक अभ्यास का मुख्य उद्देश्य विभिन्न आपदा परिदृश्यों—बाढ़, अग्निकांड एवं भगदड़ की घटनाओं—में संबंधित विभागों की त्वरित प्रतिक्रिया, आपसी समन्वय तथा संसाधनों के प्रभावी उपयोग का परीक्षण करना था। अभ्यास के अंतर्गत राहत एवं बचाव कार्यों की वास्तविक परिस्थितियों के अनुरूप पाँच अलग-अलग स्थानों पर आपदा की घटनाओं के बनावटी परिदृश्य…
फुरकान अंसारी, संवाददाता। हरिद्वार।पिरान कलियर में रमजानुल मुबारक की 27-वीं रात में परंपरागत तरीके से चल रहा शबीना दरगाह मस्जिद में संपन्न हुआ,जिसमें देश के विभिन्न प्रांतो से आए हाफिज,कारी और मौलानाओं ने एक रात में पूरा कुरान शरीफ मुकम्मल किया।पूर्व गृह राज्य मंत्री व पूर्व सांसद सैयद सईदुज्जमा की देखरेख में यह शबीना संपन्न हुआ।उन्होंने उनके परदादा व दादा सैयद अब्दुल्ला ने 1914 में दरगाह पिरान कलियर शरीफ में रमजान शरीफ की 27-वीं शब को शबीना यानी एक रात में पूरा कुरान पढ़ कर मुकम्मल करना शुरू कराया था,जो बाद में उनके वालिद शाहिद मुर्तजा ने भी जारी रखा।इस…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मॉल ऑफ देहरादून में देखी ‘द केरला स्टोरी 2’, फिल्म को बताया जागरूकता का सशक्त माध्यम फुरकान अंसारी, संवाददाता। देहरादून 17 मार्च 2026।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मॉल ऑफ देहरादून में बहुचर्चित फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2’ देखी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फिल्म समाज में घटित हो रही संवेदनशील घटनाओं को उजागर करते हुए जागरूकता का एक सशक्त माध्यम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सामाजिक समरसता और जनसंख्या संतुलन को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य बना…
फुरकान अंसारी, संवाददाता। हरिद्वार, 17 मार्च 2026।बॉस्केबॉल एसोसिएशन द्वारा प्रेमनगर आश्रम में आयोजित किए जा रहे मां गंगा ऑल इंडिया इन्विटेशनल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट का उद्धघाटन कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने रिबन काटकर किया। इस दौरान नगर विधायक मदन कौशिक, रूड़की विधायक प्रदीप बत्रा, मेयर किरण जैसल, पूर्व राज्यमंत्री संजय सहगल, जिला बॉस्केबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित नैय्यर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित नैय्यर, प्रदेश उपाध्यक्ष विकास तिवारी, जिला सचिव संजय चौहान, जिला चेयरमैन रवि बजाज ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया। टूर्नामेंट में देश भर से 13 टीम महिला एवं…
फुरकान अंसारी, संवाददाता। हरिद्वार, 17 मार्च 2026। ज्वालापुर पुलिस द्वारा मोहल्ला अहबाबनगर में आपसी विवाद के मामले में 04 व्यक्तियों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया गया है। सभी अभियुक्तों को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। दिनांक 16-03-2026 को पुलिस कंट्रोल रूम हरिद्वार से सूचना प्राप्त हुई कि मोहल्ला अहबाबनगर में दो पक्षों के बीच विवाद एवं मारपीट की स्थिति बनी हुई है। सूचना पर रेल चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक समीप पाण्डेय मय चेतक-16 कर्मियों के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। मौके पर पाया गया कि दोनों पक्षों के बीच मदरसे के बाहर बैठने को लेकर…

