फुरकान अंसारी।

हरिद्वार,20/05/2026।ईद पर्व के अवसर पर हरिद्वार जनपद में नमाज़ सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देशन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में सुरक्षा के व्यापक एवं पुख्ता इंतज़ाम किए गए थे।

सुबह से ही पुलिस बल ईदगाहों, मस्जिदों एवं संवेदनशील स्थलों पर मुस्तैदी के साथ तैनात रहा। पुलिस अधिकारियों द्वारा लगातार क्षेत्र भ्रमण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया, जिससे कहीं भी अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो।

हरिद्वार पुलिस ने यातायात व्यवस्था को भी सुचारु बनाए रखा, ताकि नमाज़ियों एवं आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

पुलिस प्रशासन की सतर्कता, सभी समुदायों के सहयोग तथा आपसी भाईचारे के चलते जनपद में ईद की नमाज़ सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

Share.
Leave A Reply