फुरकान अंसारी।
हरिद्वार,2805/2026।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में गौकशी एवं अवैध पशु कटान के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पिरान कलियर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
बकरीद पर्व के दौरान शांति व्यवस्था एवं गश्त के क्रम में चौकी प्रभारी इमलीखेड़ा उपनिरीक्षक शहजाद अली पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान डायल-112 पर ग्राम नागल पलूनी में गौकशी की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी।
दबिश के दौरान पुलिस ने 07-08 लोगों को गौकशी करते हुए पाया। कार्रवाई के दौरान एक महिला को हिरासत में लिया गया, जबकि अन्य 07 आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
इस संबंध में सभी आरोपियों के विरुद्ध मु0अ0सं0 109/2026, उत्तराखण्ड गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
पुलिस टीम में 
• उ0नि0 शहजाद अली
• हे0का0 संजय रावत
• हे0का0 बबलू कुमार
• का0 फुरकान अली
• म0का0 मौसम की कार्रवाई।

Share.
Leave A Reply