फुरकान अंसारी, संवाददाता। हरिद्वार 22 मार्च 2026।राज्य सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद का मुख्य कार्यक्रम कल दिनांक 23 मार्च 2026 को ऋषिकुल आयुर्वेदिक महाविद्यालय हरिद्वार में आयोजित किया जा रहा है, जिस कारण जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में प्रत्येक सोमवार को जिला कार्यालय सभागार रोशनाबाद में आयोजित होने वाला जनता मिलन/जन संवाद कार्यक्रम को जिलाधिकारी के निर्देशन में स्थगित किया गया है।
Author: Janta Updates
जमशेद खान के नेतृत्व में ज्वालापुर ईदगाह में हर्षोल्लास के साथ अदा हुई ईद-उल-फितर की नमाज़ फुरकान अंसारी, संवाददाता। हरिद्वार, 21 मार्च 2026। शहर से लेकर देहात तक ईद-उल-फितर का पर्व हर्ष, उल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। लोगों ने ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज़ अदा कर देश में खुशहाली, एकता, भाईचारे, तरक्की और अमन-चैन की दुआएं मांगी। नमाज़ के बाद लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी और घरों में मेहमानों का मीठी सेवईयों व विभिन्न पकवानों से स्वागत किया गया।ईद पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन द्वारा सुरक्षा…
दिनांक 21मार्च । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुम्भ मेला-2027 के अन्तर्गत डिटेल्ड एस्टीमेट फॉर कन्सट्रक्शन ऑफ प्रपोज्ड कमान्ड एण्ड कंट्रोल सेंटर-2 बिल्डिग एट हरिद्वार कार्य की संस्तुत लागत ₹ 50.27 करोड की स्वीकृति प्रदान करते हुए वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रथम किश्त में ₹ 20.11 करोड स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है। मुख्यमंत्री ने जनपद उधम सिंह नगर के विधासभा क्षेत्र किच्छा में किच्छा कम्यूनिटी हॉल का निर्माण किये जाने हेतु ₹ 05 करोड़ स्वीकृत करते हुए प्रथम चरण में ₹ 50.00 लाख स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है। मुख्यमंत्री ने जनपद पिथौरागढ़…
हल्द्वानी 21 मार्च 2026। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह हल्द्वानी आगमन पर उस समय गौरवान्वित हुए जब देवभूमि उत्तराखंड से चयनित 112 से अधिक अग्निवीरों ने भारत माता के जय घोष के साथ उनका स्वागत किया। रक्षा मंत्री ने मौजूद सभी चयनित अग्निवीरों से कहा भारत मां की रक्षा के लिए आ रहे आप सभी का भारतीय सेना में स्वागत है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतीक स्वरूप चयनित अग्निवीरों को तिलक लगाया और मां भारती की रक्षा के लिए जाने के लिए शुभ कामनाएं दी। ये चयनित अग्निवीर,यूथ फाउंडेशन में अभ्यास करके सेना में जा रहे है।…
दिनांक 21 मार्च 2026। उत्तराखंड सरकार के “चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम के तहत हल्द्वानी स्थित एमबी इंटर कॉलेज में आयोजित भव्य जनसभा में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षा मंत्री का नंदा देवी मंदिर की प्रतिकृति एवं स्थानीय हस्तनिर्मित शॉल भेंट कर स्वागत किया। रक्षा मंत्री ने अपने संबोधन में उत्तराखंड के शहीदों को नमन करते हुए कहा कि यह देवभूमि आस्था, अध्यात्म, ऋषि-मुनियों और तपस्वियों की भूमि रही है। यहां के लोग सौम्य, परिश्रमी और राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में…
फुरकान अंसारी, संवाददाता। हरिद्वार 21 मार्च 2026। जनपद में घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में किसी भी दशा में उपयोग एवं कालाबाजारी न हो इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला पूर्ति अधिकारी को सख्त हिदायत दी है कि व्यापारिक प्रतिष्ठानों में निरंतर छापेमारी की कार्यवाही करते हुए, जिन व्यवसायिक प्रतिष्ठानों द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग करते हुए पाए जाते एवं किसी भी व्यक्ति द्वारा घटतौली कि जाती है तो उनके विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशन में एवं भारत सरकार…
हरिद्वार 21 मार्च 2026।भारत सरकार के सचिव, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) मनीष भारद्वाज ने जनपद हरिद्वार में आपदा प्रबंधन के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा के लिए जिला आपदा प्रबंधन सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में जिला प्रशासन, पुलिस, सिंचाई, स्वास्थ्य, नगर निगम सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। समीक्षा बैठक के दौरान सचिव भारद्वाज ने कहा कि हरिद्वार जनपद आपदा की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील क्षेत्र है। यहां कुंभ, कांवड़ मेला एवं अन्य धार्मिक आयोजनों के दौरान वर्षभर करोड़ों श्रद्धालुओं का आगमन होता है। ऐसे में स्थानीय…
फुरकान अंसारी, संवाददाता।हरिद्वार। ईद-उल-फितर के पावन अवसर को लेकर ईदगाह ज्वालापुर में तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। खराब मौसम और लगातार हो रही पूरा दिन रिमझिम बारिश के बावजूद ईदगाह कमेटी द्वारा व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई है।सदर हाजी जमशेद खान के नेतृत्व में पूरी टीम ने ईदगाह परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया। विशेष रूप से रात्रि के समय भी परिसर की निगरानी की गई, ताकि नमाज अदा करने आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। बारिश के चलते परिसर में कहीं पानी जमा न हो,…
उत्तराखंड सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नैनीताल जनपद के एमबी इंटर कॉलेज, हल्द्वानी में शनिवार, 21 मार्च को एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर आयोजित जनसभा में मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह प्रतिभाग करेंगे। रक्षा मंत्री के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम एवं आयोजन की तैयारियों के दृष्टिगत मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को हल्द्वानी पहुंचे। उन्होंने सर्किट हाउस, काठगोदाम में अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में आयुक्त कुमाऊं मंडल श्री…
हरिद्वार 20 मार्च 2026।जिला शिक्षा अधिकारी (प्रा०शि०) अमित कुमार चन्द ने अवगत कराया है कि प्रधानाध्यापिका राजकीय प्राथमिक विद्यालय अजीतपुर, बहादराबाद के सम्बंध में मीडिया में प्रसारित समाचार से यह तथ्य प्रकाश में आया है कि उनके द्वारा विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों से मध्याहन् भोजन योजना के लिए लकड़ियाँ ढुलाई का कार्य कराया गया, जिसका जिलाधिकारी द्वारा तत्काल संज्ञान लिया गया है,इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने अवगत कराया है कि प्रधानाध्यापिका द्वारा छात्रों से लकड़ी ढुलाई का कार्य कराया गया है जो कि बाल श्रम (निषेध एवं विनियमन) अधिनियम 1986 (संशोधित…

