फुरकान अंसारी।

हरिद्वार,30/05/2026।हरिद्वार पुलिस द्वारा गौकशी करने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भगवानपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम खेलड़ी में शहजाद पुत्र इलियास के घर पर गौकशी की जा रही है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां एक महिला सहित तीन अन्य आरोपियों को गौकशी करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने मौके से गौमांस के साथ गौकशी में प्रयुक्त उपकरण भी बरामद किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस टीम में शामिल 

उपनिरीक्षक बालाराम जोशी

अपर उपनिरीक्षक प्रदीप चौहान

हेड कांस्टेबल विपिन कुमार

कांस्टेबल अजय जोशी

कांस्टेबल दीपक ममगाईं

कांस्टेबल बृजेश यादव

महिला कांस्टेबल मनीषा रहे।

Share.
Leave A Reply