Author: Janta Updates

फुरकान अंसारी। हरिद्वार,02 जून 2026। ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली कलियर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2.416 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 70 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार दिनांक 01 जून 2026 को चेकिंग अभियान के दौरान मुकर्रबपुर स्थित सरकारी स्कूल के पास से आरोपी मुन्तियाज को गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध गांजा बरामद हुआ। इस मामले में आरोपी के खिलाफ कोतवाली कलियर में मुकदमा अपराध संख्या 118/26, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार 02 जून 2026।जनपद को साफ स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है, जिसका असर धरातल पर भी दिखाई देने लगा है।जनपद में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को और गति मिलेगी इसके लिए आज मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने विकास भवन परिसर से विकासखंड बहादराबाद एवं खानपुर को मिनी हाइड्रोलिक ट्रैक्टर ट्रॉली को हरी झंडी दिखाकर कर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान सफल…

Read More

फुरकान अंसारी। देहरादून,02/06/2026।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा प्रबंधन का मूल मंत्र ‘सुरक्षित यात्रा, सुगम दर्शन और सतत संवाद’ होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बेहतर समन्वय, प्रभावी संवाद और सुव्यवस्थित प्रबंधन से यात्रा को और अधिक सुरक्षित एवं सफल बनाया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि चारों धामों में श्रद्धालुओं की संख्या के अनुरूप दर्शन व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित बनाने के लिए विस्तृत मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि रात्रि 10 बजे से सुबह…

Read More

 फुरकान अंसारी। हरिद्वार 02 जून 2026। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 के अंतर्गत 35-हरिद्वार ग्रामीण और 27 ज्वालापुर (अ.जा.)विधानसभा क्षेत्र के समस्त बूथ लेवल ऑफिसर (BLO), बूथ लेवल सुपरवाइजर तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (BLA) का प्रशिक्षण बीएचईएल कन्वेंशन हॉल में दिया गया।प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार हल्दियानी ने उपस्थित सुपरवाइजर,बीएलओ एवं बीएलए से कहा कि सभी अपने दायित्वों का निर्वहन कुशलता के साथ करेंगे तथा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के तहत विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का संपादन करेंगे…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार 02 जून 2026। हरिद्वार शहर के अंतर्गत सीवरेज कार्य हेतु खोदी गई सड़कों से क्षेत्रीय जनता,व्यापारियों को हो रही परेशानी के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने चल रहे निर्माण कार्यों को त्वरित गति से दिन रात कार्य करते हुए पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं कांट्रेक्टर को दिए गए थे।                जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए है की चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सीवरेज कार्य हेतु जो भी सड़के खोदी गयी है उन सड़कों का हर हाल में मरम्मत कार्य पूर्ण कर लिया जाए,जिसके अनुपालन में कार्य तीव्र गति से किए जा…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार,02 जून 2026 को तिकोना पार्क योग केन्द्र के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित “मोटापा रोग निवारण शिविर” के दूसरे दिन शिक्षकों द्वारा योगासन, प्राणायाम व ध्यान का अभ्यास कराया गया । केन्द्र प्रमुख प्रवीण कपिल द्वारा बताया गया कि   आज सर्वप्रथम श्यामसुंदर जी के मधुर भजन के साथ दिन का प्रारंभ किया गया । धर्म सिंह द्वारा गहरे लंबे शवास ओम ध्वनि, गायत्री मंत्र, प्रवीण कपिल द्वारा पैरों के सुक्ष्म व्यायाम व ध्यान, एस पी मौर्या द्वारा त्रिकोणासन, आर के अग्रवाल द्वारा कटी चक्रासन, सुरेश भट्ट द्वारा उद्धकर्षण, अनिता वर्मा द्वारा कमरचक्रासन, मीनू सैनी द्वारा सिंह…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार,02/06/2026।नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने नवोदय नगर वार्ड संख्या-13 के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर क्षेत्रवासियों को एक महत्वपूर्ण सौगात देते हुए नवनिर्मित पार्क का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय निवासियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि यह पार्क क्षेत्रवासियों के लिए एक सुंदर, स्वच्छ एवं आधुनिक सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित किया गया है। इससे बच्चों, युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों को मनोरंजन, स्वास्थ्य एवं सामाजिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध…

Read More

फुरकान अंसारी।  शिवालिकनगर,02/06/2026। भाजपा सरकार की जनहित प्राथमिकताओं को दरकिनार करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह बात नगरपालिका में नामित सांसद प्रतिनिधि अतुल वशिष्ठ ने शिवालिकनगर नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी (EO) से मुलाकात के दौरान कही। उन्होंने वार्ड संख्या 12 और वार्ड 13 में लंबे समय से लंबित जनसमस्याओं पर गहरी नाराज़गी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को गहरी नाराजगी जताई। इसके साथ ही उन्होंने अधिशासी अधिकारी को एक मांग पत्र (ज्ञापन) सौंपकर व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार करने को कहा। सांसद प्रतिनिधि अतुल वशिष्ठ ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार ‘अंत्योदय’ और ‘जनहित’ को सर्वोपरि मानकर कार्य कर…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार 02 जून 2026।मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान परियोजना (REAP) की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक विकास भवन सभागार में आयोजित की गई। बैठक में अपर परियोजना निदेशक (APD) श्रीमती नलनीत घिल्डियाल सहित परियोजना प्रबंधक संजय सक्सेना एवं अन्य सहायक प्रबंधक उपस्थित रहे।          बैठक में रीप परियोजना के अंतर्गत संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं निर्धारित लक्ष्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जिला परियोजना प्रबंधक द्वारा वर्ष 2023 से वर्तमान तक की जानकारी प्रस्तुत की गई। परियोजना अंतर्गत वर्ष 2023 24 और 25 के अंतर्गत संचालित गतिविधियों के…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार,31/05/2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपदभर में अवैध शराब, स्मैक, चरस, गांजा व जुआ-सट्टा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ज्वालापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 1 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर चन्द्रभान सिंह अधिकारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान 31 मई 2026 को पुलिस ने एक आरोपी को अवैध गांजे की तस्करी करते हुए दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली ज्वालापुर में…

Read More