फुरकान अंसारी।

हरिद्वार,02 जून 2026। ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली कलियर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2.416 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 70 हजार रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार दिनांक 01 जून 2026 को चेकिंग अभियान के दौरान मुकर्रबपुर स्थित सरकारी स्कूल के पास से आरोपी मुन्तियाज को गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध गांजा बरामद हुआ।

इस मामले में आरोपी के खिलाफ कोतवाली कलियर में मुकदमा अपराध संख्या 118/26, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पेशे से मजदूर है और अधिक पैसा कमाने के लालच में रुड़की से गांजा लाकर कलियर क्षेत्र में बाबा के भेष में रहने वाले लोगों तथा नशे के आदी व्यक्तियों को छोटी-छोटी मात्रा में बेचता था।

पुलिस टीम

प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी

उप निरीक्षक विनोद कुमार गोला

हेड कांस्टेबल सोनू कुमार

हेड कांस्टेबल इसरार

होमगार्ड अंकित कुमार।

Share.
Leave A Reply