फुरकान अंसारी।
हरिद्वार,02/06/2026।नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने नवोदय नगर वार्ड संख्या-13 के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर क्षेत्रवासियों को एक महत्वपूर्ण सौगात देते हुए नवनिर्मित पार्क का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय निवासियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि यह पार्क क्षेत्रवासियों के लिए एक सुंदर, स्वच्छ एवं आधुनिक सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित किया गया है। इससे बच्चों, युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों को मनोरंजन, स्वास्थ्य एवं सामाजिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को नई गति मिली है। मुख्यमंत्री की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में नगरों और कस्बों में आधारभूत सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। शिवालिक नगर क्षेत्र में भी सड़क, नाली, पार्क, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य जनहित से जुड़े कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जा रहे हैं, जिससे नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं।
राजीव शर्मा ने कहा कि नवोदय नगर के रजत जयंती वर्ष पर इस पार्क का निर्माण क्षेत्र के सौंदर्यीकरण, पर्यावरण संरक्षण तथा नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यह पार्क सामाजिक समरसता और सामुदायिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा।
उन्होंने क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता के सहयोग और विश्वास से विकास की यह यात्रा निरंतर आगे बढ़ रही है तथा भविष्य में भी क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप जनकल्याणकारी कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों ने पार्क निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य के लिए अध्यक्ष राजीव शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
इस अवसर पर सभासद दीपक नौटियाल, प्रवीण शर्मा, वतन वर्मा, आशीष शर्मा, हुकुमचंद कौशिक, तरुण डबास, रामनिवास गुर्जर, अवधेश राय, मुकेश रावत, प्रवीण चमोली, संदीप मैठानी, भानु प्रताप, प्रदीप चंदेल, संचित डागर, बलवंत रावत, रोशन खान, रतन मणि भट्ट, श्वेता सिंह, दीपा सिंह, बीना कोटनाला, कमला शर्मा, शैलेश कुमार, कुलदीप कुमार, नीरज प्रेमी, मनोज मिश्रा, रवि वर्मा, आदित्य मलिक, गौरव गुर्जर, वेदांत चौहान सहित पार्टी कार्यकर्ता एवं सम्मानित क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


