फुरकान अंसारी।

हरिद्वार,31/05/2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपदभर में अवैध शराब, स्मैक, चरस, गांजा व जुआ-सट्टा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ज्वालापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 1 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।

 

प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर चन्द्रभान सिंह अधिकारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान 31 मई 2026 को पुलिस ने एक आरोपी को अवैध गांजे की तस्करी करते हुए दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा अपराध संख्या 427/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

 

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी चरस, गांजा एवं अवैध शराब तस्करी से जुड़े कई मुकदमे दर्ज हैं। उपनिरीक्षक समीप पाण्डेय

– कांस्टेबल अर्जुन चौहान

– कांस्टेबल सुनील दत्त शर्मा की कार्रवाई।

 

ज्वालापुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध नशे के कारोबार में लिप्त आरोपियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Share.
Leave A Reply