Author: Janta Updates

फुरकान अंसारी, संवाददाता। हरिद्वार। 28 मार्च 2026 की देर रात कोतवाली रानीपुर पुलिस को शिवालिक नगर स्थित होटल विस्तारा में मारपीट और हंगामे की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। जांच में पता चला कि होटल में चल रही एक पार्टी के दौरान शराब के नशे में धुत कुछ लोगों का डीजे संचालकों से गाने बजाने को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। पुलिस द्वारा दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन नशे में होने के कारण वे शांत नहीं हुए…

Read More

फुरकान अंसारी संवाददाता। हरिद्वार, 29 मार्च 2026: सत्यम सिरेमिक के सहयोग से हरिद्वार चैरिटेबल ब्लड सेंटर द्वारा दिनांक 1 अप्रैल 2026, बुधवार को एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में रक्तदान करने वाले सभी लोगों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा भी उपलब्ध होगी। स्वास्थ्य जांच शिविर में मैक्स हॉस्पिटल देहरादून के डॉक्टर्स की टीम सहयोग प्रदान करेगी, जिससे रक्तदाता और उपस्थित लोग अपनी स्वास्थ्य स्थिति की जांच करवा सकेंगे और आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन प्राप्त कर सकेंगे। सत्यम सिरेमिक और हरिद्वार चैरिटेबल ब्लड सेंटर का उद्देश्य इस पहल के माध्यम से समाज…

Read More

फुरकान अंसारी, संवाददाता। हरिद्वार ।भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नई दिल्ली स्थित केन्द्रीय कार्यालय पर उत्तराखंड की राजनीति से जुड़े आधा दर्जन बड़े नेताओं को औपचारिक सदस्यता दिलाई गई।कांग्रेस की वरिष्ठ केंद्रीय नेता एवं उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा सहित प्रदेश के तमाम बड़े नेताओं के समक्ष,जिन बड़े नेताओं को कांग्रेस में शामिल किया गया है,उनमें रुड़की के मेयर रह चुके गौरव गोयल सहित रुद्रपुर के पूर्व भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल व भीमलाल आर्य,नारायण पाल पूर्व बसपा विधायक,पूर्व ब्लाक प्रमुख लखन सिंह व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मसूरी अनुज गुप्ता के नाम प्रमुख है।कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाले सभी नेताओं का…

Read More

फुरकान अंसारी संवाददाता। हरिद्वार। जनपद में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए एसएसपी हरिद्वार ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई थाना प्रभारियों और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया है। इन अचानक हुए तबादलो से पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई है। निरीक्षक रितेश शाह को कोतवाली नगर से भगवानपुर भेजा गया है, जबकि कुंदन राणा को ज्वालापुर से नगर कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं चंद्रभान सिंह को पुलिस लाइन से ज्वालापुर कोतवाली में तैनाती मिली है। इसी क्रम में विजय सिंह को बहादराबाद से झबरेड़ा थानाध्यक्ष बनाया गया है और…

Read More

फुरकान अंसारी संवाददाता। हरिद्वार, 28 मार्च 2026।मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जनपद हरिद्वार में आमजन को त्वरित न्याय उपलब्ध कराने तथा लंबित राजस्व वादों के शीघ्र निस्तारण के उद्देश्य से जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित राजस्व लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के राजस्व वादों को सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित इस राजस्व लोक अदालत में कुल 1911 वादों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इनमें आपसी सुलह-समझौते, त्वरित सुनवाई तथा प्रशासनिक हस्तक्षेप के माध्यम से वादकारियों को शीघ्र न्याय दिलाया गया। इस पहल से लंबित मामलों का त्वरित समाधान हुआ तथा आमजन को…

Read More

पुरकाजी(UP) से पथरी हरिद्वार में होनी थी अवैध असलहा की सप्लाई। फुरकान अंसारी संवाददाता। हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत कोतवाली खानपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अवैध तमंचों की सप्लाई करने जा रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शस्त्र और कारतूस बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार दिनांक 27/28 मार्च 2026 की रात को थाना खानपुर पुलिस द्वारा गैर प्रांत उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर सीमा क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए…

Read More

हरिद्वार, 28 मार्च 2026। आगामी कुंभ मेला-2027 में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए गंगा स्नान की सुरक्षित, सुगम और सुव्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु मेला प्रशासन द्वारा सभी हितधारकों के साथ विचार-विमर्श कर आवश्यक तैयारियाँ की जा रही हैं। इसी क्रम में कुंभ क्षेत्र में स्थित गंगा घाटों के विस्तार, सुदृढ़ीकरण और आधारभूत सुविधाओं के विकास पर प्राथमिकता के साथ कार्य किया जा रहा है। शनिवार को अपर मेलाधिकारी दयानन्द सरस्वती के नेतृत्व में अधिकारियों की एक टीम ने क्षेत्रीय विधायक श्रीमती रेनू बिष्ट की उपस्थिति में स्वर्गाश्रम क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम…

Read More

फुरकान अंसारी,संवाददाता। हरिद्वार/देहरादून 28 मार्च 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में ‘राजस्व लोक अदालत’ का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि न्याय व्यवस्था को अधिक सरल, सुलभ एवं प्रभावी बनाते हुए आम जनमानस को समयबद्ध न्याय उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि यह पहल न्याय सुलभता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कड़ी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का यह प्रयास प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिए गए ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र की भावना का विस्तार है।…

Read More

फुरकान अंसारी, संवाददाता। हरिद्वार, 28 मार्च 2026। कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने गोकशी की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम सिरचन्दी में छापेमारी की। पुलिस ने मौके से एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य आरोपी फरार होने में सफल रहे। पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि सिरचन्दी गांव में फरमान के घेर में कुछ लोग गोकशी कर गोमांस की कटाई-छंटाई कर रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को आता देख अधिकांश आरोपी फरार हो गए, जबकि एक महिला को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार महिला…

Read More

हरिद्वार में शोक की लहर: सिटी प्रेस क्लब के सचिव प्रमोद कुमार की भाभी का निधन, हर की पैड़ी पर हुआ अस्थि विसर्जन फुरकान अंसारी, संवाददाता। हरिद्वार, 28 मार्च 2026। सिटी प्रेस क्लब हरिद्वार के सचिव प्रमोद कुमार की भाभी श्रीमती कुसुम का लंबी बीमारी के चलते सहारनपुर में निधन हो गया, जिससे पूरे सिटी प्रेस क्लब में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार को उनके पुत्र संदीप अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचे, जहां हर की पैड़ी पर विधिवत अस्थि विसर्जन किया गया। इस दौरान सिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष ठाकुर मनोज मनोजानंद, महामंत्री कमल अग्रवाल, सचिव परवीन कश्यप सहित कई…

Read More