फुरकान अंसारी।
हरिद्वार,0506/2026। पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र राजीव स्वरुप की अध्यक्षता में शुक्रवार को सीसीआर स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में जनपद की विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के पदाधिकारियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में जनपद के राजपत्रित पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।
गोष्ठी के दौरान वर्तमान में संचालित चारधाम यात्रा तथा आगामी कांवड़ यात्रा एवं कुंभ मेले के दौरान यातायात संचालन और व्यवस्थापन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। आईजी राजीव स्वरुप ने औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों से यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सुझाव मांगे।
उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा तैयार की जा रही कार्ययोजना में सभी पक्षों के हितों का ध्यान रखा जाएगा, ताकि यात्रियों, स्थानीय नागरिकों और औद्योगिक इकाइयों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
बैठक में यातायात संचालन को सुचारु एवं प्रभावी बनाए रखने के लिए समन्वय और सहयोग पर विशेष जोर दिया गया।


