फुरकान अंसारी संवाददाता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में भूस्खलन प्रभावित स्थलों के उपचार एवं मरम्मत कार्यों के लिए ₹461 करोड़ की स्वीकृति प्रदान किए जाने पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी एवं केंद्र सरकार का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने इसे राज्य के लिए एक महत्वपूर्ण और दूरगामी प्रभाव वाला निर्णय बताया है, जिससे प्रदेश की सड़क अवसंरचना को नई मजबूती मिलेगी और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा इस स्वीकृति के अंतर्गत उत्तरकाशी जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-134 पर भूस्खलन से प्रभावित 17 स्थलों के…
Author: Janta Updates
फुरकान अंसारी संवाददाता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर से भेंट कर राज्य से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से हरिद्वार शहर में गंगा कॉरिडोर क्षेत्र से संबंधित लगभग ₹325 करोड़ की परियोजना के लिए धनराशि स्वीकृति का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने आगामी कुंभ-2027 के दृष्टिगत इस परियोजना के अंतर्गत विद्युत लाइनों के भूमिगतकरण एवं प्रणाली के स्वचालन हेतु भी प्रथम चरण में ₹325 करोड़ की धनराशि शीघ्र स्वीकृत करने का अनुरोध किया, साथ ही द्वितीय चरण के अंतर्गत शेष…
फुरकान अंसारी संवाददाता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून में आयोजित “दून बुक फेस्टिवल-2026” का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर विभिन्न प्रकाशकों द्वारा लगाये गये स्टॉल का अवलोकन और गढ़वाली एवं कुमांऊनी पुस्तकों का विमोचन भी किया। शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार और उत्तराखण्ड सरकार के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने देशभर से आए साहित्यकारों, कलाकारों एवं साहित्य प्रेमियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह महोत्सव साहित्य, संस्कृति और कला का अद्भुत संगम है, जो समाज में ज्ञान और विचारों के आदान-प्रदान को नई दिशा प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस…
हरिद्वार, 04 अप्रैल 2026।कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के तहत मेला प्रशासन ने धर्मनगरी हरिद्वार के प्राचीन एवं धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण कनखल क्षेत्र को संवारने का बीड़ा उठाया है। इसके अंतर्गत कनखल क्षेत्र के पौराणिक महत्व के भवनों के साथ-साथ प्राचीन कुओं का जीर्णोद्धार किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, इस क्षेत्र की संकरी गलियों एवं सड़कों के सुधार को भी मेला प्रशासन ने अपनी प्राथमिकताओं में शामिल किया है। इस मुहिम को शुरू करने से पहले उसकी चुनौतियों एवं कनखल क्षेत्र की समस्याओं का नजदीक से परखने के लिए मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने अपर मेलाधिकारी श्री दयानंद सरस्वती के साथ…
फुरकान अंसारी संवाददाता।हरिद्वार। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के 649वें प्रकाश उत्सव के पावन अवसर पर हरिद्वार में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। पंजाब से पहुंची पारंपरिक दमड़ी यात्रा का शहर में जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान भीम आर्मी के प्रदेश प्रभारी सुलेमान बट अपनी टीम के साथ विशेष रूप से उपस्थित रहे और यात्रा का गर्मजोशी से अभिनंदन किया।दमड़ी यात्रा के स्वागत के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पूरे मार्ग में भजन-कीर्तन और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। आयोजन में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए और…
हरिद्वार 04 अप्रैल 2026।जनपद में चलाया जा रहा तीर्थ नगरी हरिद्वार को साफ स्वच्छ,सुंदर जनपद बनाए जाने की दिशा में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित निरंतर प्रयासरत है तथा विगत 05 माह से जनपद में चलाया जा रहा सफाई अभियान, इस अभियान को ओर गति देने के लिए एवं चार धाम यात्रा के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद के शहरी क्षेत्रों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है,इस अभियान की सफलता के लिए जिलाधिकारी द्वारा नोडल अधिकारी तैनात किए गए है, जिनके द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में वृहद सफाई अभियान चलाया जा रहा है,जिसका…
फुरकान अंसारी संवाददाता। हरिद्वार/खानपुर। लक्सर तहसील क्षेत्र के खानपुर स्थित जटाशंकर महादेव मंदिर में श्रद्धा, आस्था और भक्ति के संगम के बीच हवन-पूजन एवं विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पूजा-अर्चना की और प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान के साथ-साथ शिक्षा को बढ़ावा देने की पहल भी देखने को मिली। द्वारा प्राचार्य सुमन गिरी के द्वारा छात्र-छात्राओं को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे और उनका उत्साह बढ़ा। कार्यक्रम में मंदिर समिति के सदस्य, स्थानीय गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में…
फुरकान अंसारी, संवाददाता। हरिद्वार 04 अप्रैल 2026।उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन एवं नगर आयुक्त नंदन कुमार, के निर्देशन के क्रम में आज नगर निगम हरिद्वार की टीम एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से वार्ड संख्या 60, हरिलोक क्षेत्र में सब्जी मंडी के निकट सार्वजनिक सड़क पर किए गए अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया गया। उन्होंने अवगत कराया कि अभियान के दौरान लगभग 50 ठेली/फेरी वालों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया गया तथा 03 ठेलियां जब्त की गईं। साथ ही उक्त क्षेत्र…
फुरकान अंसारी संवाददाता हरिद्वार/ रुड़की।आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सेविकाओं तथा मिनी कर्मचारी संगठन,उत्तराखंड की ब्लॉक अध्यक्ष ममता पुरी ने परियोजना अधिकारी रूडकी प्रथम को ज्ञापन देते हुए बताया कि चौदह मार्च को प्रदेश स्तर पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर आयोजन किया गया था,इसमें मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जाना था,किंतु प्रशासन द्वारा हमें रोककर भेड़ बकरियों की तरह घसीटते हुए बहुत ही बेशर्म और गंदे तरीके से गाड़ियों में भरा गया,जो बेहद ही निंदनीय था,जिस कारण से भी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के अंदर काफी गुस्सा है,जिसके चलते उन्होंने सरकार और प्रशासन से इस हरकत पर ऐलान किया कि वह…
फुरकान अंसारी संवाददाता। हरिद्वार।ग्राम रावली महदूद, सिडकुल हरिद्वार निवासी एक पीड़िता के साथ दिनांक 02/01/2026 को ₹52,300/- की साइबर ठगी की घटना घटित हुई। इस संबंध में पीड़िता द्वारा साइबर क्राइम सेल, हरिद्वार में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत प्राप्त होते ही हरिद्वार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक एवं साइबर सेल के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रारंभ की। तकनीकी प्रयासों एवं लगातार फॉलोअप के परिणामस्वरूप पुलिस की मुस्तैदी से पीड़िता की पूरी धनराशि ₹52,300/- सफलतापूर्वक वापस कराई गई। पीड़िता द्वारा हरिद्वार पुलिस का आभार व्यक्त किया गया। सावधानी ही सुरक्षा है किसी भी…

