फुरकान अंसारी।
हरिद्वार,09/06/2026। चारधाम यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए सीपीयू हरिद्वार ने नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर मंगलवार को हरिलोक, पंतदीप पार्किंग, कश्यप आश्रम सहित विभिन्न स्थानों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान ऐसे वाहन पुलिस के रडार पर रहे जो हाईवे पर जगह-जगह सवारियां बैठा और उतार रहे थे, साथ ही नो-स्टॉपेज क्षेत्रों में बसें खड़ी कर यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। सीपीयू टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए कुल 95 वाहनों के चालान किए और संयोजन शुल्क के रूप में ₹28 हजार की वसूली की।
चेकिंग के दौरान पुलिस ने वाहन चालकों को फिटनेस, मेडिकल किट और यात्रा सुरक्षा मानकों के प्रति भी जागरूक किया। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि चारधाम यात्रा मार्ग पर यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।


