फुरकान अंसारी।
हरिद्वार,09/06/2026।थाना सिडकुल क्षेत्र में लगातार मिल रही शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए सिडकुल पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर अशोभनीय गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। पुलिस ने राहगीरों एवं स्थानीय लोगों को असहज करने वाली हरकतों के आरोप में 05 महिलाओं को हिरासत में लिया।
पुलिस को सूचना प्राप्त हो रही थी कि थाना क्षेत्र स्थित राठौर प्लाजा होटल के सामने कुछ महिलाएं आने-जाने वाले लोगों के साथ अश्लील एवं आपत्तिजनक हरकतें कर रही हैं, जिससे स्थानीय नागरिकों में नाराजगी का माहौल था। मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष अजय शाह के निर्देशन में पुलिस टीम गठित की गई।
महिला उपनिरीक्षक मनीषा नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर सत्यापन किया, जहां कुछ महिलाएं सार्वजनिक स्थान पर आपत्तिजनक गतिविधियां करती हुई पाई गईं। महिला पुलिसकर्मियों की सहायता से सभी महिलाओं को हिरासत में लिया गया।
पूछताछ एवं आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी के विरुद्ध मु0अ0सं0 228/2026, धारा 296 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इसके अतिरिक्त थाना क्षेत्र स्थित पेंटागन मॉल के एक स्पा सेंटर पर भी पुलिस द्वारा छापेमारी की कार्रवाई की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक शालीनता एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
पुलिस टीम में शामिल
अजय शाह, थानाध्यक्ष, थाना सिडकुल
प्रवीण बिष्ट, वरिष्ठ उपनिरीक्षक
महिला उपनिरीक्षक मनीषा नेगी
अन्य पुलिस कर्मचारीगण रहे।


