Author: Janta Updates

फुरकान अंसारी। हरिद्वार।कप्तान नवनीत सिंह के निर्देश पर नशा तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस द्वारा जनपद स्तर पर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली लक्सर पुलिस ने दिनाक 10.06.2026 को चैकिंग के दौरान लक्सर क्षेत्र से 01 व्यक्ति को 6.90 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी शख्स के खिलाफ कोतवाली लक्सर पर एन0डी0पी0एस0 एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया। मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा। *पंजीकृत अभियोग-* मु0अ0सं0 547/26 धारा 8/21/60 N.D.P.S. Act बनाम मेहताब *गिरफ्तार आरोपी-* मेहताब पुत्र मौ0 कय्यूम निवासी खण्डजा कुतुबपुर थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार *बरामदगी-* 1- अवैध स्मैक- 6.90 ग्राम…

Read More

फुरकान अंसारी। रुड़की,10/05/2026।नगर के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर लगाए जाने को लेकर क्षेत्रीय लोगों एवं पार्षदों के द्वारा इसका विरोध करने के साथ ही पूर्व मेयर गौरव गोयल ने भी इसे जनता को परेशान करने वाला निर्णय बताया है।उन्होंने कहा कि जब नगरवासियों के घरों में लगे मीटर सुचारू रूप से कार्य कर रहे हैं,तो उनके बिजली के लगे मीटर को बदलना ठीक नहीं है।उन्होंने कहा कि अधिकारियों के इस कदम से प्रतीत होता है कि वे ठेकेदारों और कुछ कंपनियों से मिले हुए हैं।पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि विद्युत विभाग के अधिकारियों के…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 10 जून 2026 ।सहायक आयुक्त/अभिहित अधिकारी महिमानन्द जोशी ने अवगत कराया कि जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में चारधाम यात्रा-2026 को दृष्टिगत रखते हुए जनपद में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज उनके नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी पवन कुमार एवं वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेन्द्र पाण्डेय द्वारा रेलवे स्टेशन, शिव मूर्ति एवं अपर रोड क्षेत्र में स्थित स्थायी एवं अस्थायी खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। अभियान के दौरान कुल 08 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया तथा प्रयोगशाला जांच हेतु 02 खाद्य नमूने संग्रहित…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार, दिनांक 10 जून 2026।मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने अवगत कराया है कि “लोक समस्या निवारण कार्यक्रम” के अंतर्गत श्रीमती फरजाना बेगम, माननीय उपाध्यक्ष, उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक आयोग, की अध्यक्षता में दिनांक 12 जून 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे से जनपद हरिद्वार के मंगलौर स्थित नगर पालिका सभागार में बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया जाएगा।           उन्होंने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य आमजन, विशेषकर अल्पसंख्यक समुदाय को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण करना है। शिविर में विभिन्न विभागों…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 10 जून 2026। अपर तहसीलदार रुड़की शुभांगिनी ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन में एवं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ के निर्देशन में सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायत पर कार्रवाई करते हुए भक्तोवाली झबरेड़ा -सहारनपुर रोड पर लोक निर्माण विभाग (PWD), राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा सड़क पर स्थित एक अवैध मजार को ध्वस्त किया गया।              उक्त मजार के संबंध में पूर्व में संबंधित पक्ष को नोटिस जारी किया गया था। नोटिस के उपरांत भी किसी प्रकार का संतोषजनक उत्तर अथवा आपत्ति…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार 10 जून 2026। हरिद्वार शहर के अंतर्गत सीवरेज कार्य हेतु खोदी गई सड़कों से क्षेत्रीय जनता,व्यापारियों को हो रही परेशानी के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने चल रहे निर्माण कार्यों को त्वरित गति से दिन रात कार्य करते हुए पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं कांट्रेक्टर को दिए गए थे।                जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए है की चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सीवरेज कार्य हेतु जो भी सड़के खोदी गयी है उन सड़कों का हर हाल में मरम्मत कार्य पूर्ण कर लिया जाए,जिसके अनुपालन में कार्य तीव्र गति से किए जा…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार 10 जून 2026 ।विकास खंड नारसन क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मखदुमपुर नारी शक्ति सीएलएफ में महिलाओं की आजीविका को सुदृढ़ एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत वैल्यू चेन आधारित आटा चक्की का उद्घाटन खंड विकास अधिकारी पवन सिंह सैनी जी द्वारा किया गया।         उद्घाटन कार्यक्रम में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) की ब्लॉक टीम, ग्रामोत्थान रीप टीम, सीएलएफ स्टाफ, समाज कल्याण विभाग, क्षेत्रीय मीडिया सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं उपस्थित रहीं।        कार्यक्रम के दौरान खंड विकास अधिकारी पवन सिंह सैनी…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार। आज दिनांक 10.06. 2026 को देहात क्षेत्र के दौरे के दौरान एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा कोतवाली परिसर में गंगनहर पुलिस द्वारा रिकवर किए गए करीब 20 लाख रुपये बाजार कीमत के खोए हुए 51 मोबाइल फोन उनके स्वामियों को वापस लौटाए। वापस मिलने की कोई आस न होने पर भी खोए मोबाइल से भावनात्मक जुड़ाव महसूस कर रहे मोबाइल स्वामियों ने हरिद्वार पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।

Read More

फुरकान अंसारी। रुड़की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली गंगनहर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के कुल 11 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। बरामद वाहनों में एक स्कूटी और 10 मोटरसाइकिलें शामिल हैं। पुलिस के अनुसार जिले में चलाए जा रहे सघन चेकिंग एवं अपराधियों के चिन्हीकरण अभियान के तहत 10 जून 2026 को पनियाला तिराहे के पास से दो संदिग्ध युवकों अय्यान और अजय को…

Read More

फुरकान अंसारी। रुड़की,10/06/2026। कोतवाली गंगनहर पुलिस ने ज्वैलर्स की दुकान में हुई नकबजनी (सेंधमारी कर चोरी) की घटना का सफल खुलासा करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सोने और चांदी के बड़ी मात्रा में आभूषण बरामद किए गए हैं। वहीं वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस के अनुसार ज्वैलर्स की दुकान में हुई चोरी के संबंध में दर्ज मुकदमा संख्या 205/26, धारा 305(ए), 317(2), 331(4) एवं 61 बीएनएस के तहत जांच की जा रही थी। मामले के खुलासे के लिए गठित…

Read More