फुरकान अंसारी।
हरिद्वार। आज दिनांक 10.06. 2026 को देहात क्षेत्र के दौरे के दौरान एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा कोतवाली परिसर में गंगनहर पुलिस द्वारा रिकवर किए गए करीब 20 लाख रुपये बाजार कीमत के खोए हुए 51 मोबाइल फोन उनके स्वामियों को वापस लौटाए।
वापस मिलने की कोई आस न होने पर भी खोए मोबाइल से भावनात्मक जुड़ाव महसूस कर रहे मोबाइल स्वामियों ने हरिद्वार पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।


