Author: Janta Updates

फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 11 जून, 2026। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने गंगदासपुर क्षेत्र का भ्रमण कर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की प्रगति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) से जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बीएलओ को निर्देशित किया कि एसआईआर अभियान के अंतर्गत निर्धारित समयावधि में सभी पात्र मतदाताओं का सत्यापन एवं आवश्यक अभिलेखों का संकलन में तेजी लायी जाए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता एवं पारदर्शिता लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मजबूती के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए कार्य में…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार 11 जून 2026। नोडल अधिकारी स्वच्छता चन्द्रकातं मणि त्रिपाठी ने अवगत कराया है कि उत्तराखण्ड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, रुड़की ने जिलाधिकारी, मयूर दीक्षित के निर्देशों व सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में “ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विभागवार निर्देश जारी करने का आग्रह किया है।  सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का अनुपालन मा० उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली में योजित सिविल अपील के अनुपालन में आदेश जारी किया गया है। इन आदेशों के तहत ठोस अपशिष्टों के उचित प्रबंधन को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा निरीक्षण और जागरूकता के…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 11 जून 2026।आगामी मानसून को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने तहसील लक्सर के बाढ़ एवं जल भराव के प्रति अत्यधिक संवेदनशील गंगदासपुर क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर बाढ़ सुरक्षा एवं जलभराव की समस्या से निपटने हेतु की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को मानसून से पूर्व सभी आवश्यक कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान गंगा दासपुर क्षेत्र में बाढ़ एवं जल भराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए गत वर्ष मुख्यमंत्री द्वारा गंगदासपुर…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार,11 जून 2026। जिला सहकारी बैंक लिमिटेड, हरिद्वार में आज एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक परिवर्तन के तहत श्री आनंद ए.डी. शुक्ल, अपर निबंधक सहकारी समितियां, उत्तराखंड ने बैंक के प्रशासक पद का कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालते ही उन्होंने बैंक की प्रगति एवं कार्यप्रणाली को गति देने के उद्देश्य से सभी शाखा प्रबंधकों की समीक्षा बैठक आयोजित की तथा आगामी 15 दिनों के लिए एक महत्वाकांक्षी पंचसूत्रीय कार्ययोजना घोषित की। बैठक में प्रशासक श्री शुक्ल ने जनपद की शेष दो प्राथमिक कृषि ऋण समितियों—पनियाला एवं पथरी—का कंप्यूटरीकरण पूर्ण कर उन्हें ई-पैक्स के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए।…

Read More

फुरकान अंसारी। लक्सर,11/06/2026। हरिद्वार पुलिस ने साइबर अपराध के एक नए मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए उन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो CSC सेंटरों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के बैंक खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी की रकम को खपाने के लिए कर रहे थे। कोतवाली लक्सर पुलिस, CIU रुड़की और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ₹1.48 लाख नकद और घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हुई इस कार्रवाई में खुलासा…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार,11/06/2026। पिरान कलियर दरगाह क्षेत्र से सात माह के मासूम बच्चे के अपहरण के सनसनीखेज मामले का हरिद्वार पुलिस ने मात्र चार दिनों में खुलासा कर दिया। पुलिस ने अपहृत बच्चे को सकुशल बरामद करते हुए एक दिव्यांग महिला और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बच्चे को भीख मांगने के दौरान लोगों की सहानुभूति हासिल कर अधिक पैसे कमाने के लालच में अगवा किया था। जानकारी के अनुसार, सात जून को कलियर निवासी कलसूम खातून ने पुलिस को सूचना दी थी कि दरगाह परिसर में नमाज अदा करने के दौरान उनके सात माह के नाती…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 11 जून 2026।हरिद्वार शहर के अंतर्गत सीवरेज कार्य हेतु खोदी गई सड़कों से क्षेत्रीय जनता,व्यापारियों को हो रही परेशानी के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने चल रहे निर्माण कार्यों को त्वरित गति से दिन रात कार्य करते हुए पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं कांट्रेक्टर को दिए गए थे।                जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए है की चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सीवरेज कार्य हेतु जो भी सड़के खोदी गयी है उन सड़कों का हर हाल में मरम्मत कार्य पूर्ण कर लिया जाए,जिसके अनुपालन में कार्य तीव्र गति से किए जा…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 11 जून 2026। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र समेत विभिन्न बैंकों, सरकारी विभागों तथा संबंधित हितधारकों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।        बैठक में जनपद स्तर पर अभियान के सफल संचालन हेतु विस्तृत कार्ययोजना एवं रूपरेखा पर चर्चा की गई। वित्तीय सेवाएं विभाग (DFS), भारत सरकार के निर्देशानुसार जनपद हरिद्वार की सभी 318 ग्राम पंचायतों में दिनांक 15 जून 2026 से 15 जुलाई 2026 तक “फाइनेंशियल इन्क्लूजन सैचुरेशन कैंप” का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य प्रत्येक…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार।दिनांक 23.5.2026 को वादी मुकदमा चंदन कौचर पुत्र सुरेश कौचर निवासी ज्वालापुर कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार द्वारा थाना पथरी पर आकर एक प्रा0 पत्र बाबत आरोपितों द्वारा कम्पनी के फर्जी परचैस आर्डर जारी कर धोखाधडी से वादी की फैक्टरी को आर्थिक हानी पहुंचाने को लेकर दिया गया जिस पर तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया।  उक्त मुकदमा उपरोक्त में दौराने विवेचना दिनांक 10.6.2026 को आरोपित कुलदीप कुमार पाण्डेय पुत्र संजीव कुमार निवासी गली नं.06 कमलानगर मुरादाबाद उत्तर प्रदेश को पकडा गया।  आरोपित के विरूद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाई की जा रही है।   *आरोपित का नाम पता*  कुलदीप कुमार पाण्डेय…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 11 जून 2026। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा दिनांक 14 जून 2026 को आयोजित की जाने वाली स्नातक स्तरीय पदों की लिखित प्रतियोगी परीक्षा के सफल एवं सुचारु संचालन के संबंध में विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।     बैठक में उन्होंने  सभी नोडल/जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट को अवगत कराया गया कि उक्त परीक्षा जनपद हरिद्वार के 53 परीक्षा केंद्रों पर प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने हेतु व्यापक प्रशासनिक एवं पुलिस व्यवस्थाएं…

Read More