हरिद्वार, 13 अप्रैल 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हरिद्वार में ऋषिकुल मैदान में आयोजित “मानव सेवा एवं उत्थान समिति” के सद्भावना सम्मेलन, बैसाखी महोत्सव 2026 में प्रतिभाग करते हुए कहा कि भारत की सनातन संस्कृति सदैव से ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ के सिद्धांत पर आधारित रही है, जो पूरे विश्व को एक परिवार के रूप में देखने का संदेश देती है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में सम्मेलन में उपस्थित देशभर से आए संतों, अतिथियों, माताओं, बहनों, युवाओं एवं सभी प्रतिभागियों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए वैशाखी पर्व की शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक…
Author: Janta Updates
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को बल्लूपुर चौक में नगर निगम, देहरादून द्वारा आयोजित “स्वेच्छा से स्वच्छता” कार्यक्रम में प्रतिभाग कर प्रदेशवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वयं सफाई अभियान में भाग लेते हुए जनसामान्य को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। नगर निगम, देहरादून द्वारा 7 अप्रैल से 13 अप्रैल 2026 तक चलाए गए इस विशेष सफाई अभियान का उद्देश्य शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाना है। अभियान के अंतर्गत विभिन्न वार्डों में सफाई, कूड़ा निस्तारण तथा जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्यमंत्री…
फुरकान अंसारी संवाददाता। रुड़की।पूर्व मेयर गौरव गोयल के कैम्प कार्यालय पर यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान किया गया।समस्त नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान करते हुए पूर्व मेयर गौरव गोयल कहा कि युवा ही पार्टी की रीढ़ हैं और युवाओं की मेहनत से ही कांग्रेस पार्टी चुनाव में मजबूती के साथ सत्ता में आएगी।महानगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी ने कहा कि पार्टी के रीति-नीति,संस्कृति और समाज सेवा के उद्देश्यों को यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी जन-जन तक पहुंच जाएंगे।उन्होंने कहा कि इनकी मेहनत से ही पार्टी आगामी चुनाव में शानदार प्रदर्शन करेगी।यूथ कांग्रेस रुड़की ग्रामीण जिला अध्यक्ष सचिन चौधरी,महानगर अध्यक्ष…
फुरकान अंसारी संवाददाता। हरिद्वार,13 अप्रैल 2026। आज़ सायंकाल लगभग 4:40 बजे हरिद्वार के विष्णु घाट पर बैसाखी पर्व के अवसर पर स्नान करने आए श्रद्धालु बाबा विजय गिरी (उम्र 35 वर्ष), निवासी जिला मोगा (पंजाब), गंगा के तेज बहाव में बहने लगे। घाट पर ड्यूटी पर तैनात आपदा राहत दल 40 पीएसी के SI इखलाक मलिक, कांस्टेबल विनोद बिष्ट, सुनील चौहान एवं कर्ण सिंह नेगी ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए बाबा जी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस साहसिक कार्य की मौके पर मौजूद लोगों ने जमकर सराहना की, वहीं बाबा विजय गिरी ने भी अपनी जान बचाने के लिए…
फुरकान अंसारी संवाददाता। हरिद्वार 13 अप्रैल 2026। चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य प्रदार्थ उपलब्ध हो तथा खाद्य प्रदार्थ में किसी प्रकार की कोई मिलावट एवं ओवर रेटिंग न हो इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने खाद्य सुरक्षा विभाग को जनपद ने संचालित हो रहे होटल,ढाबों,दुकानों एवं रेस्टोरेंट में निरंतर छापेमारी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। सहायक आयुक्त खाद्य आयुक्त महिमानंद जोशी ने अवगत कराया है कि खाद्य सुरक्षा आयुक्त सचिन कुर्वे एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में आज खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को बल्लूपुर चौक में नगर निगम, देहरादून द्वारा आयोजित “स्वेच्छा से स्वच्छता” कार्यक्रम में प्रतिभाग कर प्रदेशवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वयं सफाई अभियान में भाग लेते हुए जनसामान्य को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। नगर निगम, देहरादून द्वारा 7 अप्रैल से 13 अप्रैल 2026 तक चलाए गए इस विशेष सफाई अभियान का उद्देश्य शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाना है। अभियान के अंतर्गत विभिन्न वार्डों में सफाई, कूड़ा निस्तारण तथा जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि…
फुरकान अंसारी संवाददाता। हरिद्वार ।दिनांक 13 अप्रैल 2026 को लगभग दोपहर 12:45 बजे प्रेम नगर फ्लाईओवर (देहरादून साइड), सतनाम साक्षी घाट के ऊपर एक सड़क दुर्घटना हुई। इंडियन ऑयल के टैंकर (UK07 CC 1920) को हरियाणा नंबर की मिराज कार (HR26 DU8179) ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 6 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची सीपीयू एवं यातायात पुलिस की टीम ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को प्राइवेट वाहन एवं एंबुलेंस की सहायता से जिला चिकित्सालय हरिद्वार उपचार के लिए भिजवाया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन एवं एनएच की हाइड्रा मशीन की मदद से सड़क किनारे हटाकर थाना…
फुरकान अंसारी संवाददाता। हरिद्वार, 13 अप्रैल 2026। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने अपने एक दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान हरिद्वार के होटल ग्रैंड पार्क पहुंचकर नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में प्रेस वार्ता की प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश के लोकतांत्रिक इतिहास में एक ऐतिहासिक कदम है, जो महिलाओं को निर्णय लेने की प्रक्रिया में सशक्त और प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करेगा। आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन सुना।…
फुरकान अंसारी संवाददाता। हरिद्वार 13 अप्रैल 2026।जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित 30 शिकायते/ समस्याएं दर्ज कराई गई जिसमें से 12 समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया शेष समस्याओं को निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। जनसुनवाई कार्यक्रम में राजस्व, भूमि, विवाद, एलपीजी गैस सिलेंडर, अतिक्रमण आदि से संबंधित समस्या दर्ज कराई गई। जनसुनवाई कार्यक्रम में शिकायतकर्तारामनाथ सैनी निवासी ग्राम मिस्सरपुर,कनखल ने अपनी…
फुरकान अंसारी संवाददाता। हरिद्वार। संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के जन्मोत्सव के अवसर पर टीबड़ी स्थित अंबेडकर पार्क में कांग्रेस पार्टी द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति ने कांग्रेस के प्रति उत्साह और समर्थन को दर्शाया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर द्वारा रचित संविधान देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव है, जिसे…

