फुरकान अंसारी।
हरिद्वार पुलिस के अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली मंगलौर पुलिस ने लूट की एक सनसनीखेज घटना का सफल अनावरण करते हुए दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है।
दिनांक 05.06.2026 को वादी हिमांशु पुत्र राजीव निवासी देवबंद द्वारा अज्ञात बदमाशों के खिलाफ उनकी बुलेट मोटरसाइकिल संख्या UK08AX-3897 लूटकर ले जाने के संबंध में मुकदमा पंजीकृत कराया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी मंगलौर के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक मंगलौर द्वारा विशेष टीमों का गठन किया गया। घटना के खुलासे हेतु पुलिस टीम ने जनपद व आसपास के क्षेत्रों में लगे लगभग 296 CCTV कैमरों की गहन जांच की तथा स्थानीय अपराधियों की गतिविधियों और साक्ष्यों का विश्लेषण किया।
दिनांक 16.06.2026 को मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने सर्वानंद घाट, हरिद्वार से दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया। पकड़े गये आरोपियों के कब्जे से लूटी गई बुलेट मोटरसाइकिल तथा घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई।
पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपने दो अन्य साथियों के नाम भी बताए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है।पुलिस टीम में शामिल
1. उ0नि0 कमल कांत रतूड़ी
2. कां0 रणवीर
3. कां0 रोशन
4. कां0 दिनेश
5. कां0 महिपाल (CIU रुड़की) रहे।


