फुरकान अंसारी। हरिद्वार। आपरेशन प्रहार व नशा मुक्ति अभियान के तहत एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर थाना बुग्गावाला पुलिस ने दिनांक- 01.08.2026 को दौराने चैकिंग ग्राम सावनशेर के पास से मोटर साइकिल सवार दो संदिग्ध को दबोचकर उसके कब्जे से 32 ग्राम स्मैक/हिरोइन बरामद की। थाना बुग्गावाला में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पूछताछ में बडे ड्रग्स पैडलरो के नामो की जानकारी प्राप्त हुई है, जिनके विरूद्ध टीम का गठन कर गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। पुलिस टीम में शामिल 01. थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा 02. उ0नि0 मनोज कुमार 03. अ०उ०नि० नवीन पंवार 04. हे0का0 हरिओम की…
Author: Janta Updates
पुष्प वर्षा एवं फूल-मालाओं से किया गया कांवड़ियों का भव्य स्वागत, शिवभक्तों ने जताया आभार। फुरकान अंसारी। हरिद्वार 02 अगस्त 2026।कांवड़ मेला-2026 के दौरान आज जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने शंकराचार्य चौक पहुंचकर हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर जा रहे शिवभक्त कांवड़ियों का फूल-मालाओं एवं पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने शिवभक्तों को फल एवं जूस वितरित कर उनकी सुखद एवं सुरक्षित यात्रा की कामना की। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ियों से संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार 02 अगस्त 2026।स्वच्छता व्यवस्था को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए नगर निगम हरिद्वार ने एक अभिनव पहल की है। नगर आयुक्त आईएएस नंदन कुमार के निर्देशों पर नगर निगम द्वारा नगर की आवश्यकताओं के अनुरूप जे.डी.ई. वेलफेयर सोसायटी के माध्यम से एक अत्याधुनिक “स्मार्ट सोलर सेंसर कॉम्पैक्ट बिन” डिजाइन कराया गया है, जिसका ट्रायल इन दिनों कांवड़ पटरी पर किया जा रहा है। यह डस्टबिन सामान्य डस्टबिन से पूरी तरह अलग है। इसमें सेंसर आधारित ऑटोमैटिक ओपनिंग सिस्टम लगाया गया है। जैसे ही कोई व्यक्ति डस्टबिन के सामने पहुंचता है, इसका ढक्कन…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 02 अगस्त 2026।कांवड़ मेला-2026 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित संचालन के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने रविवार को बैरागी कैंप पार्किंग एवं कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बैरागी कैंप पार्किंग स्थल पर आने वाले शिवभक्त कांवड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने पेयजल, विद्युत व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई तथा पार्किंग की सभी मूलभूत व्यवस्थाओं को पूर्ण रूप से दुरुस्त एवं सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए।…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 2/8/2026। आज जिला भाजपा कार्यालय, हरिद्वार में जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण जिला बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, अभियानों एवं विभिन्न जनसरोकार से जुड़े कार्यक्रमों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई तथा उनकी सफलता के लिए आवश्यक तैयारियों एवं कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में विशेष रूप से आगामी ‘हर घर तिरंगा–तिरंगा यात्रा’ कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। तिरंगा यात्रा को प्रत्येक मंडल, शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर तक प्रभावी रूप से आयोजित करने तथा अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं एवं आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने पर…
फुरकान अंसारी। रुड़की।नागरिक सम्मान समिति,उत्तराखंड द्वारा रामपुर नगर पंचायत में नामित हुए सभासदों सोहन सिंह राणा व मोहम्मद अखलाक का सम्मान किया गया।समिति के प्रचार सचिव इमरान देशभक्त ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें सदस्य नामित होने पर बधाई दी तथा उनका सम्मान करते हुए कहा कि अब रामपुर नगर पंचायत में विकास की गंगा बहेगी तथा नगर पंचायत क्षेत्रवासियों की समस्याओं का समाधान एवं विकास कार्य नामित सभासदों द्वारा प्राथमिकता के तौर पर कराए जाएंगे।नामित होने वाले सभासद सोहन सिंह राणा तथा मोहम्मद अखलाक ने कहा कि भाजपा सरकार ने जिस आशा के साथ हमें सभासद नामित किया है,उस…
फुरकान अंसारी। रुड़की।श्रावण मास के पावन अवसर पर शुरू हुए कांवड़ मेले के साथ ही श्री गणेश धाम मंदिर सेवादल द्वारा कांवड़ सेवा शिविर का शुभारम्भ कर दिया गया है।सांयकाल पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुए इस शिविर में सैकड़ों शिवभक्तों को निस्वार्थ भाव से भोजन का प्रसाद वितरण कर सेवा की गई।गंगनहर किनारे स्थित लगाए गए इस शिविर में कांवड़ियों के लिए निःशुल्क भोजन,शुद्ध पेयजल एवं दवाइयां की समुचित व्यवस्था की गई है।रुड़की नगर से गुजर रहे बड़ी संख्या में शिवभक्त यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। इस अवसर पर पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि कांवड़ यात्रियों…
फुरकान अंसारी। रुड़की।सिविल लाइन नगर निगम स्थित सामाजिक संस्था सेवा परमो धर्म द्वारा छटा निशुल्क कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ भजन संध्या के साथ हुआ।संस्था के संरक्षक व पूर्व मेयर गौरव गोयल एवं अध्यक्ष रोहित पुरी ने पूजा-अर्चना कर भजन संध्या के पश्चात प्रसाद वितरण किया।उन्होंने बताया कि इस सेवा शिविर में लगातार शिवभक्तों के लिए भंडारा एवं चिकित्सा सुविधा लगातार उपलब्ध रहेगी।पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि कहा कि कांवड़ यात्रा केवल आस्था का प्रतीक नहीं बल्कि यह सेवा,समर्पण और सामाजिक समरसता का भी सबसे बड़ा उदाहरण है।कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की पहचान ही सेवा और श्रद्धा है।कांवड़…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 2 अगस्त। ज्वालापुर पुलिस ने नाबालिग बालिका के अपहरण के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए बालिका को सकुशल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार, कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति (काल्पनिक नाम रमेश) की शिकायत पर आरोपी अनुज द्वारा उसकी 17 वर्षीय पुत्री को 26 जुलाई 2026 को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के संबंध में कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर ने…
20फुरकान अंसारी। हरिद्वार 01 अगस्त 2026। मेला कंट्रोल रूम में स्थापित पुलिस कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार कांवड़ मेला-2026 के तीसरे दिन शिवभक्तों की भारी आमद देखने को मिली। आज कुल 20 लाख 25 हजार शिवभक्त हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। पुलिस कंट्रोल रूम से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार कांवड़ यात्रा प्रारंभ होने से अब तक कुल 45 लाख 35 हजार शिवभक्त पवित्र गंगाजल लेकर विभिन्न राज्यों के लिए प्रस्थान कर चुके हैं। हरिद्वार में श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक…

