फुरकान अंसारी।
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने अवैध शस्त्र रखने के मामले में युवक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर अपराधों की रोकथाम और अवैध शस्त्र रखने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एक युवक निवासी मायापुर, हरिद्वार के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 691/26, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जाएगा।

पुलिस टीम: कांस्टेबल मनोज डोभाल और कांस्टेबल बृजमोहन।

Share.
Leave A Reply