फुरकान अंसारी।
हरिद्वार। एसएसपी नवनीत सिंह की पहल पर आवास फाउंडेशन, मानसरोवर जयपुर की ओर से हरिद्वार यातायात पुलिस को तीन सहायता बूथ उपलब्ध कराए गए हैं। इन बूथों को पंतद्वीप पार्किंग, आनंद वन समाधि और प्रेमनगर आश्रम चौक पर स्थापित किया जाएगा।
यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाने के साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। पुलिस अधीक्षक यातायात ने सहायता बूथों का उद्घाटन किया।
इन बूथों में एसी, वाटर डिस्पेंसर, वाटर कूलर, टेबल, कुर्सियां, पंखे और डस्टबिन जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इससे यातायात पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान राहत मिलेगी और वे बेहतर वातावरण में अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकेंगे।
सीओ ट्रैफिक बिपेन्द्र और यातायात निरीक्षक संदीप नेगी के पर्यवेक्षण में यातायात पुलिस को यह सुविधा मिली है। इस पहल को जनसहयोग से हरिद्वार की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


